क्या ब्यूटीफुल स्किन पाने के लिए भी जिम जाना जरूरी है, जानें स्किन के लिए वर्कआउट के फायदे

Benefits of gym for skin: हमारे शरीर की फिटनेस की तरह स्किन को मेंटेन रखने के लिए भी रोजाना जिम करना बहुत जरूरी होता है। इस लेख में जाने जिम करने से स्किन को मिलने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 3, 2023 6:12 PM IST

Benefits of workout for skin: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट के साथ-साथ सही शारीरिक गतिविधि यानी वर्कआउट का होना भी बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल देखा गया है कि लोगों को पास काम इतना ज्यादा है और समय इतना कम है कि वे एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि लोग जिम जाना पसंद करते हैं, ताकि अपने शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज की जा सके। ऐसा ही कुछ लोगों को अपने स्किन रूटीन को मेंटेन रख पाने के लिए हो रहा है, क्योंकि रोजाना काम पर जाने वाले लोग धूल-मिट्टी के संपर्क में तो आते ही है और साथ ही अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए उनके पास पर्याप्त समय भी नहीं होता है। अब जिम की तरह कोई ऐसी जगह भी नहीं होती है जहां जाकर आप रोजाना अपनी स्किन को हेल्दी रखने वाली एक्टिविटी कर सकें। लेकिन क्या आपको पता है कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। अपनी हेल्थ को मेंटेन करने की तरह आप स्किन हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी आप जिम जा सकते हैं।

जिम करने से स्किन को मिलने वाले लाभ (Skin benefits of gym)

1. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

नियमित रूप से जिम जाने से शरीर एक्टिव रहता है और इससे शरीर के सभी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। स्किन को पर्याप्त ब्लड मिलने से स्किन के नेचुरल ग्लो में सुधार होता है और साथ ही साथ रूखापन भी दूर होता है।

2. स्किन से टॉक्सिक निकाले

समय-समय पर स्किन में मौजूद विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से पसीना आता है और साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने लगता है।

3. एजिंग को रोकें

खराब जीवनशैली के कारण स्किन में समय से पहले ही एजिंग के लक्षण आने लगते हैं। एजिंग के लक्षणों को रोकने के लिए भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से स्किन के एजिंग के लक्षण कम होने लगते हैं और लंबे समय तक स्किन जवान रहती है।

4. स्किन रोगों को दूर रखे

इतना ही नहीं जिम करने से न सिर्फ स्किन की सुंदरता ही बढ़ती है, साथ ही साथ स्किन से जुड़ी कई अन्य बीमारियों को दूर करने में भी मदद मिलती है। जो लोग लंबे समय से जिम में नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं और साथ ही साथ लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखते हैं, तो उन्हें त्वचा से जुड़ी क्रोनिक बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्किन के लिए बेस्ट एक्सरसाइज (Best exercise for gym)

फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित रूप से लाइट एक्सरसाइज करना स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद उन एक्सरसाइज को माना जाता है, जिन से स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार होता है और पसीना ज्यादा आता है। इसके अलावा कार्डियो को भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे सर्कुलेशन में सुधार होता है जो स्किन के लिए बेहद जरूरी है।

अन्य स्किन फ्रेंडली एक्टिविटी (Skin friendly activities)

इसके अलावा मेडिटेशन और योग आदि करना भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से योग करने से स्किन के अंदर की गंदगी नियमित रूप से निकलने लगती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। वहीं नियमित रूप से स्किन मेडिटेशन करने से स्किन के अंदर का तनाव कम होता है, जिससे त्वचा के अंदर की सूजन व लालिमा भी कंट्रोल होने लगती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source