
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : May 12, 2026 10:27 AM IST
Medically Verified By: Shahnaz Husain
Image Credit- ChatGPT
Essential Oil Skin Ke Liye Kitna Faydemand Hai: आपको बता दें कि अरोमाथेरेपी और आयुर्वेद में स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट बनाने के लिए कुछ जरूरी तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह तेल अलग-अलग औषधीय गुणों वाले पौधों से बनाए जाते हैं। इन्हें पेस्ट ऑयल प्रोसेस से तैयार किया जाता है। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का कहना है कि यह बताना जरूरी है कि इन एसेंशियल तेलों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि जब इन्हें सीधे स्किन पर लगाया जाता है तो इनका असर बहुत तेज हो सकता है।
इन्हें प्रेस्ड ऑयल्स या दूसरे लिक्विड्स, जैसे मिनरल वाटर, डिस्टिल्ड वाटर या गुलाब जल के साथ मिलाकर पतला करके इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि आप इन तेलों का इस्तेमाल अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में टी ट्री, रोज और लैवेंडर ऑयल जैसे 5 तरह के एसेंशियल ऑयल के स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करेगा।
शहनाज हुसैन लोगों की आम धारणा को ठीक करते हुए कहती हैं कि टी ट्री ऑयल का चाय से कोई लेना-देना नहीं है। इसका इस्तेमाल पुराने जमाने से ही इसके एंटीसेप्टिक गुणों के लिए किया जाता रहा है। इसे फुंसियों और मुहांसों को ठीक करने और कंट्रोल करने के लिए लगाया जाता था।
अगर आप भी इसे स्किन की सफाई के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 10ml गुलाब जल में टी ट्री ऑयल की 10 बूंदें मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को इस्तेमाल करने से ठीक पहले ही तैयार करें। वहीं अगर आपके फेस पर मुंहासे हैं तो टी ट्री ऑयल की 10 बूंदों को आधे लीटर गर्म पानी में मिलाकर भाप भी ले सकते हैं। यह दोनों ही तरीके बहुत फायदेमंद हैं।
रोज यानी कि गुलाब के तेल का इस्तेमाल स्किन केयर के कई कॉस्मेटिक में किया जाता है। कहा जाता है कि गुलाब स्किन को टोन करता है और उसे आराम देता है। यह भी कहा जाता है कि यह मन को शांत करने और तनाव से जुड़ी स्किन प्रॉब्लम्स को कम करने में भी फायदेमंद होता है। यह स्किन की ऊपरी लेयर तक ब्लड फ्लो को बढ़ाता है टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
आप 100ml मिनरल वाटर में गुलाब के तेल की 5 बूंदें मिलाएं और फिर इसमें रुई के पैड्स को भिगोकर आई पैड्स की तरह इस्तेमाल करें, जिससे आराम मिलता है, झुर्रियां देर से आती हैं और आंखें चमकदार बनती हैं। आप रुई के पैड्स को इसमें भिगोकर स्किन को पोंछकर साफ भी कर सकते हैं।
भारत में पुराने जमाने से ही इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें ठीक करने के जबरदस्त गुण होते हैं और यह सबसे जाने-माने नेचुरल एंटीसेप्टिक में से एक है। यह खास तौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। चंदन के तेल का इस्तेमाल करने से रैशेज, फुंसियों, मुहांसों, फोड़े और इस तरह की दूसरी स्किन समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। इसमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने वाले गुण भी होते हैं।
आपको 50 ml जैतून के तेल में चंदन के एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें मिलानी हैं और लीजिए तैयार है आपका खुशबूदार फेस मसाज ऑयल। ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए 50 ml गुलाब जल में चंदन के एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें मिलाकर एक सेफ और ताजगी देने वाला स्किन टॉनिक बनाएं।
लैवेंडर ऑयल स्किन टॉनिक में इस्तेमाल होने वाले सबसे आम तत्वों में से एक है। यह ताजगी देने वाला और आराम पहुंचाने वाला होता है, और सभी तरह की त्वचा के लिए असरदार होता है। खुशबूदार बॉडी मसाज ऑयल बनाने के लिए 100 ml जैतून के तेल या सूरजमुखी के तेल में लैवेंडर के एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें मिलाएं और इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर- यह हमेशा याद रखें कि एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल हमेशा पतला करके यानी कि किसी अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके और सावधानी के साथ करना चाहिए। इनका इस्तेमाल कभी भी सीधे तौर पर अकेले नहीं करना चाहिए। वरना स्किन इरिटेशन या रेडनेस हो सकती है।
चेहरे पर टी ट्री ऑयल लगाना मुहांसों, तैलीय त्वचा और सूजन को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
चेहरे पर गुलाब का तेल लगाने से त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षण (जैसे झुर्रियां) धीमी हो जाती हैं।
स्किन के लिए टी ट्री, लैवेंडर और रोज/गुलाब का तेल बेहतरीन एसेंशियल ऑयल माने जाते हैं।
हां, आप स्किन पर एसेंशियल ऑयल लगा सकते हैं, लेकिन कभी भी डायरेक्ट न लगाएं, बल्कि कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके लगाएं।