Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर में रखी चीजों से पाएं रकुल प्रीत जैसी स्किन, उन्होंने खुद बताया अपनी खूबसूरत त्वचा का राज

Rakul Preet's beauty secret : यहां हम आपको एक्ट्रेस रकुल प्रीत की ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। आइए जानते हैं रकुल प्रीत की खूबसूरत स्किन का क्या राज है?

घर में रखी चीजों से पाएं रकुल प्रीत जैसी स्किन, उन्होंने खुद बताया अपनी खूबसूरत त्वचा का राज
Rakul Preet Skin

Written by Kishori Mishra |Published : December 20, 2025 8:36 AM IST

Rakul Preet's glowing skin secret : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत हमेशा ग्लोइंग स्किन के साथ फैंस का ध्यान खींच लेती है। सोशल मीडिया फोटोज हो या फिर कोई इवेंट, उनकी फ्लोलेस ब्यूटी देख हर लड़की के मन में यही ख्याल आता है कि काश हमारी स्किन भी ऐसी हो। उनकी खूबसूरती देखकर लगता है कि वह अपनी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह हमेशा खूबसूरत दिखने के लिए होममेड नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। आइए आपको उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए रकुल प्रीत की DIY फेसपैक

केला, दही और शहद

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए रकुल प्रीत केला, दही और शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि यह फेस मास्क ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है, साथ ही पोषण भी देता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में आधे पके केले को अच्छे से मैश करके इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। आप इस मिश्रण में नींबू भी डाल सकते हैं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे न केवल त्वचा सॉफ्ट होगी, बल्कि हाईड्रेट भी होगी।

बेसन, दही और हल्दी

रकुल प्रीत अपनी स्किन को स्मूद और ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन, दही और हल्दी से बने इस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। यह न केवल स्किन की टैनिंग को हटाता है, बल्कि चेहरे की रंगत को निकालकर उसे ग्लोइंग भी बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में दो चम्मच फ्रेश दही डालें, फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट को पूरे फेस और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद हल्की गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें। आप दो बार के इस्तेमाल से ही काफी अच्छा रिजल्ट देख पाएंगे।

Also Read

More News

टमाटर या आलू का रस

धूप में रहकर अक्सर स्किन डल या फिर टैन हो जाती है। इस टैनिंग को हटाने के लिए आप टमाटर या फिर आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। रकुल जब भी टैन महसूस करती हैं तो यह ट्रिक इस्तेमाल करती हैं। वह कहती हैं कि जब वह बाहर शूटिंग कर रही होती हैं, तो टमाटर के स्लाइस लगाती हैं ताकि उनकी स्किन टैन न हो। टमाटर या आलू का रस त्वचा को ग्लोइंग बनाने, स्किन टोन को एक जैसा करने व टैनिंग को हटाने का काम करता है।

इस पेस्ट को बनानेके लिए पहले टमाटर का या फिर आलू का रस निकाले। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से इस रस को पूरे फेस पर अच्छे से लगा लें। जब आपको लगे कि चेहरा सूख गया है तो ताजे पानी से मुंह धो लें। इससे आपको रंगत में तो फर्क दिखेगा ही, साथ ही आपको स्किन काफी टाइट भी दिखेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • केला आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है।
  • आलू के रस से टैनिंग की परेशानी कम होती है।
  • बेसन त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।