hamburger icon
A
Read in English

चेहरे से झुर्रियां हटाने में कौन सी एक्सरसाइज असरदार है?

Chehre Se Jhuriyan Kaise Hataye: क्या आपके चेहरे पर भी समय से पहले झुर्रियों के निशान दिखने लगे हैं? अगर हां तो हमारी बताई इन 5 असरदार एक्सरसाइज को जरूर करें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 5, 2025 3:42 PM IST

Exercise To Reduce Wrinkles: गौर से शीशे में अपना चेहरा देखो तो कुछ आंखों के नीचे तो थोड़ी स्माइल लाइन के पास झुर्रियां दिख ही जाती है। और यह कोई 40-50 साल की महिलाओं की समस्या नहीं है, बल्कि आजकल 25-30 साल की लड़कियों के चेहरे पर भी एजिंग साइन दिखने लगे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे आपका गलत व उम्र से पहले ही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना, सनस्क्रीन का उपयोग न करना, पोषण में कमी आदि-आदि। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर आसानी से की जाने वाली कुछ एक्सरसाइज आपके चेहरे पर आती इन झुर्रियों को हल्का कर सकती हैं? जी हां, व्यायाम और योगासन दोनों ही हमें बेहतर और हेल्दी त्वचा पाने के लिए सहायक साबित हो सकते हैं। लेकिन लोगों का पहला चुनाव केमिकल वाले एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स होते हैं। वहीं अगर आप नेचुरल तरीके से अपने चेहरे से झुर्रियों के निशान को हल्का या गायब करना चाहते हैं तो इन 5 एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

फिश फेस पोज

इसमें न ही आपको कहीं जाने की जरूरत है और न ही शरीर की कसरत की, क्योंकि यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें आपको अपने होंठों को फिश की तरह आगे करके रखना है। कंफ्यूजन के लिए आप तस्वीर में देख सकते हैं। यह आपके लटकते हुए गालों को ऊपर उठाने, होंठों व स्माइल लाइंस के आसपास आने वाली फाइन लाइंस लाइंस को हल्काकरने में मदद करेगा।

फेस मसाज

चेहरे पर तिल या फिर बादाम के तेल से फेस मसाज करना भी झुर्रियां कम करने में मदद कर सकता है। इसमें आपको पहले अपनी हाथों की दो उंगली यानी कि तर्जनी और मिडिल फिंगर को आंखों और नाक के बीच में रखना है। अब आप हाथों को हल्के गालों से होते हुए कान की ओर ले जाएं। इसी तरह 3-4 बार करें। इससे आंखों के आसपास जमा होने वाली फाइन लाइंस को हल्का करने में मदद करेगा।

बैलून एक्सरसाइज

पूरे फेस की स्किन को टाइट करने के लिए व फेस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए आप बैलून एक्सरसाइज को ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको अपने मुंह में हवा भरनी है और फिर उसे रोककर रखना है। मुंह में 30 सेकंड के लिए हवा भरकर रखें और फिर छोड़ दें। आप चाहें तो एक मिनट के लिए भी हवा भरकर रख सकते हैं। यह फेस एक्सरसाइज आपके पूरे फेस से फाइन लाइंस को हटाने में मदद करेगी।

नेकलाइन डिफाइनर

आपने देखा होगा कि चेहरे के साथ-साथ हमारी गर्दन पर भी फाइन लाइंस दिखनी शुरु हो जाती है। गले की त्वचा बताती है कि आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिख रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने हाथों को मुट्ठी बनाकर उंगलियों की उल्टी हड्डियों से गले की मसाज करें। बेहतर तरीके से समझने के लिए आप दी गई तस्वीर में देख सकते हैं, कि ऐसे आपको अपने हाथों को रखना है और एक्सरसाइज करनी है।

जॉ लाइन स्कल्पटर का इस्तेमाल

आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपनी जॉ लाइन को शार्प करने, फाइन लाइंस को हल्का करने और स्किन को फर्म करने के लिए जॉलाइन स्कल्पचर का इस्तेमाल करती हैं। आप भी इसे एक बार ट्राई कर सकते हैं। यह जबड़े की मसल्स को टोन करने में भी फायदेमंद है।

Highlights

  • चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने की समस्या को अर्ली एजिंग कहा जाता है।
  • इसे कम करने के लिए आप फेस एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।
  • इसके अलावा आप सही पोषण लें और अपनी त्वचा का ध्यान रखें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय

नारियल तेल और शहद का मिश्रण, एलोवेरा जेल, और केले का पेस्ट आदि ये सभी चेहरे से झुर्रियां दूर करने में फायदेमंद हैं।

क्या खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं?

इसके लिए आपको प्रोटीन, विटामिन ए, बी, ई और सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

चेहरे की झुर्रियों को मिटाने के लिए क्या करना चाहिए?

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी व रिंकल फ्री बनाना चाहते हैं तो त्वचा को धुप से बचाएं, धूर्मपन को त्यागे, शराब पीना बंद करे, अधिक से अधिक पानी पिए आदि।