क्यों होता है दाढ़ी में डैंड्रफ ?

जानिये दाढ़ी में होने वाले डैंड्रफ या रूसी को कैसे करें कम !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 7, 2017 11:42 AM IST

इस महिने दुनिया के सारे पुरुष दाढ़ी बढ़ाने की शुरुवात करेंगे | मगर जैसे आपकी दाढ़ी बढ़ेगी वैसे खतरा बढ़ेगा | दाढ़ी बढ़ने के बाद जब आप ब्लैक टी-शर्ट पहनेंगे और दाढ़ी को खुजाऐंगे तो आपको टी-शर्ट पर डैंड्रफ गिरेगा | पहली बार आप ध्यान नहीं देंगे लेकिन दूसरी बार फिर से खुजाने से गिर सकता हैं | दाढ़ी का डैंड्रफ दाने की तरह होता हैं और इसमें फ्लैक्स कम होते हैं | ज्यादातर सफ़ेद रंग का होता हैं,  मगर बूढ़े लोगों में पीले रंग का होता हैं | इस डैंड्रफ के बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनिकेत मिश्रा से जानिये क्यों होता हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता हैं |

चेहरे पर आनेवाले घुन (mite) की वजह से बढ़ता दाढ़ी का डैंड्रफ
आपके चेहरे पर आनेवाले माइट मतलब डेमोडेक्स फॉलिक्यूलरूम आपके दाढ़ी के बालों में बढ़ता हैं | ज्यादातर गालों पर बढ़ता हैं इसकी वजह से आपको डैंड्रफ होता हैं | ये एक माइट का प्रकार हैं जो आपकी त्वचा पर बढ़ता हैं और माइट की वजह से आपको एलर्जी भी हो सकती हैं | सेबोररहेक डर्मेटाइटिस (Seborrheic dermatitis) दाढ़ी के होनेवाले डैंड्रफ की वजह से होता हैं और ये आम बात हैं |
शेव करने से डैंड्रफ कम होता हैं
अगर आपको दाढ़ी पसंद हैं तो आपके लिए बुरी खबर हैं | सेबोररहेक डर्मेटाइटिस किस वजह से होता हैं इसका कारण नहीं पता चला हैं, मगर जो पुरुष दाढ़ी बढ़ाते हैं उनमें ये दिखाई देता हैं | आपने क्लीन शेव कर दिया तो डैंड्रफ निकल जाता हैं |
दाढ़ी के डैंड्रफ को कम करने के लिए डैंड्रफ शैम्पू आजमाएं
आप अपने बालों के लिये इस्तेमाल करनेवाला डैंड्रफ शैम्पू दाढ़ी के डैंड्रफ के लिये भी इस्तेमाल कर सकते हैं | शैम्पू लगाते वक्त ध्यान में रखनेवाली बात ये हैं शैंपू को दाढ़ी में पांच मिनट तक लगाकर रखें उसके बाद पानी से धोयें, इससे दाढ़ी साफ होता है और बालों में एक अलग ही शाइनी लुक आता है | आप अपनी दाढ़ी हफ्ते में दो बार धो सकते हैं और इससे आपके चेहरे की त्वचा भी हेल्दी और फ्रेश रहेगी |
Read this in English
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.