
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 23, 2018 1:15 PM IST
शादी से पहले यूं करें अपना वजन कम। © Shutterstock
आपकी शादी तय हो गई लेकिन आपका वजन अधिक है? इस बात को लेकर आप चिंतित हैं कि मैं शादी के दिन कैसी दिखूंगी। वजन कम करने के लिए क्विक टिप्स चाहती हैं, पर समझ नहीं आ रहा है कि शुरुआत कैसे की जाए? अगर आपकी शादी में एक से डेढ़ महीने का समय है, तो आप वजन घटाने के लिए एक महीने की समय सीमा लेकर चलें ताकि शादी वाले दिन तक आप सही शारीरिक आकार पा सकें। हालांकि, इतने कम समय में आप अपने कुछ इंच जरूर कम कर सकती हैं, जिससे शादी वाले कपड़े आप पर बिल्कुल फिट लगें।
अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी लड़की की शादी तय होती है तो उसे सबसे ज्यादा शादी के दिन वाले अपने लुक को लेकर चिंता सताने लगती है। और तब यह चिंता और बढ़ जाती है, जब वजन अधिक हो या बढ़ने लगा हो। हर लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी के दिन किसी अप्सरा से कम न दिखे लेकिन ऐसे में आपके लिए वजन कम करना एक चुनौती बन जाता है। आइए, जानते हैं वजन कम करने के कुछ बेहतरीन उपायों के बारे में-
शादी से पहले यूं करें अपना वजन कम
- सबसे पहले तो आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर दें। सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में नींबू-शहद लेना शुरू करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।
- याद रखें कि आपका वजन कम करने में आपकी डाइट व शारीरिक गतिविधियां अहम भूमिका निभाती हैं। खासतौर से आपका भोजन आपके वजन को काफी प्रभावित करता है इसलिए आप इन दिनों बाहर के तले-भुने खाने, ब्रेड, चिप्स, बिस्किट, साफॅट डिंक्स आदि से दूरी बना लें।
- इतने कम समय में आपको जब मोटापा घटाना हो, तो ध्यान रखें खाने की मात्रा एकदम से बिल्कुल कम न करें। शरीर को 1200 कैलोरी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। ऐसे में आप 1000 से कम कैलोरी किसी भी स्थिति में न लें। इससे थकान और उर्जा की कमी नहीं होगी।
- खाने में तैलीय व मसालेदार चीजों से बिल्कुल परहेज करें। लो कैलोरी फूड पर ध्यान केंद्रित करें, उबली हुई सब्जियां भी फायदेमंद होंगी। चाहें तो बिना शकर का जूस, सूप, ग्रीन टी, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन कुछ घंटों में कर सकते हैं।
- अगर आप शादी की शॉपिंग पर जा रही हैं तो पहले ही घर से खाना खाकर जाएं। इससे आपको रास्ते में भूख नहीं लगेगी और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बच जाएगीं। साथ ही अपने बैग में पानी की बोतल व कुछ सूखे मेवे या सेब आदि रख लें। भूख लगने पर इन्हें ही खाएं।
- इसके अतिरिक्त अगर आप हेवी एक्सरसाइज नहीं कर सकतीं तो रोज सुबह शाम एक घंटा ब्रिस्क वॉक अवश्य करें। इन बातों को रोज फॉलो करके आप दिखें सबसे खूबसूरत दुल्हन।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.