
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 1, 2024 4:41 PM IST
Strawberry beauty benefits for skin: स्ट्राबेरी दुनिया के सबसे हेल्दी फ्रूट्स में गिनी जाती है क्योंकि, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants in strawberry) की मात्रा अन्य फलों की तुलना में अधिक होती है। इसीलिए, स्ट्राबेरी खाने से ना केवल आपकी हेल्थ अच्छी होती बल्कि, इससे स्किन, बालों और ब्रेन को भी फायदे (Strawberry ke fayde) होते हैं। बेरीज का सेवन स्किन को लम्बे समय तक यंग और हेल्दी रखने का काम करता है वहीं, स्किन पर बुढ़ापे को दिखने से रोकने में भी स्ट्राबेरी जैसे फल बहुत कारगर है। आप स्ट्राबेरी खा भी सकते हैं और हेल्दी स्किन के लिए आप इसे स्किन पर भी लगा सकते हैं।
सर्दियों में स्ट्राबेरी का फल आसानी से मिल जाता है और इस फल का स्वाद सभी खुश होकर उठाते हैं। आज जानते हैं कि त्वचा पर स्ट्राबेरी लगाने के कितने फायदे हैं और स्किन पर इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। (Uses of strawberry for glowing skin in hindi)
ठंड के दिनों में स्किन की जेंटल तरीके से सफाई करने के लिए आप स्ट्राबेरी से होममेड स्क्रब (Homemade scrub of strawberry) तैयार कर सकते हैं। सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है जिससे स्किन खिंची-खिंची-सी दिखायी देने लगती है। वहीं, डेड स्किन सेल्स (dead skin cells) की परत के चेहरे पर जमा होने लगती है जिससे स्किन डल नजर आने लगती है। इनसे आराम के लिए आप स्किन को एक्सफॉलिएट कर सकते हैं। स्किन की एक्सफॉलिएशन के लिए घर में स्ट्रॉबेरी से आप ये नेचुरल स्क्रब (Natural homemade scrub) तैयार कर सकते हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।