इस सब्जी के छिलकों से रूक सकता है हेयर फॉल, कचरे में फेंकने की बजाय ऐसे करें यूज

प्याज और इसके छिलकों से आप अपने बालों के लिए कुछ हेल्दी नुस्खे तैयार कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2024 3:48 PM IST

Onion Peels For Hair Fall prevention: आपके शरीर की तरह ही आपके बालों को भी पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाने से जहां बालों की चमक (Nutritional Deficiency effects on hair growth) कम होने लगती है। वहीं, बालों का कमजोर होना, बालों का टूटना (Hair brittles), दो-मुंहें बाल (Split ends) और अन्य तरह की समस्याएं भी न्यूट्रिशन की कमी (Nutrition deficiencies) के कारण बढ़ सकती हैं। इसीलिए, ताजे फल-सब्जियों, प्रोटीन से भरपूर अनाज (Protein rich grains), जिंक (Zinc), बायोटिन (Biotin) और विटामिन सी वाले फूड्स (Vitamin C rich foods) का सेवन बालों की अच्छी सेहत और ग्रोथ के लिए करने की सलाह दी जाती है।

ऐसी ही एक सब्जी है प्याज  जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद (benefits of onion) साबित हो सकती है। आपने भी प्याज के रस वाले शैम्पू और हेयर ऑइल के विज्ञापन टीवी पर देखे ही होगें। प्याज को बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खों (Home remedies) में भी इस्तेमाल किया जाता है। प्याज की सब्जी और इसके छिलकों से आप अपने बालों के लिए कुछ हेल्दी नुस्खे (Home remedies for hair) तैयार कर सकते हैं।

हेयर फॉल की समस्या में प्याज के छिलके ऐसे करें इस्तेमाल

प्याज की तरह ही इसके छिलकों(onion peels) में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  प्याज के छिलकों में बालों के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है।  साथ ही इनमें  एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आप इन छिलकों के किसी इसेंशियल ऑयल या हेयर मास्क में मिलाकर आप बालों में लगा सकते हैं। इससे, बालों के झड़ने की समस्या (Hair Fall) कम हो सकती है। यहां पढ़ें प्याज के छिलकों की मदद से बालों की केयर करने के तरीके-

ऐसे करें इस्तेमाल

आधा लीटर पानी में एक कटोरी प्याज के छिलके (Pyaz ke chilke) डाल दें। अब,  इस पानी को उबलने के लिए रखें।

10 मिनट उबालनें के बाद  इस पानी को आंच से उतार लें और ठंडा करें।

जब भी शैम्पू करना हो तो  इस प्याज वाले पानी (Onion water) से सिर और बालों की मसाज करें।

15-20 मिनट तक सिर में इसे लगा रहने दें। फिर शैम्पू कर लें।

यह भी पढ़ें-

सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं इन 2 चीजों का पेस्ट, हेयर थिनिंग की समस्या भी होगी कम

फेफड़ों में छुपी गंदगी को साफ कर देगा मुफ्त में मिलने वाले इस पत्ते का रस, इस समय पीने से होगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source