सर्दियों में स्किन केयर के लिए काम आ सकता है दूध, इस तरह करें इस्तेमाल

हम बताते हैं कुछ तरीके दूध से सौंदर्य निखारने के।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 26, 2018 6:26 PM IST

सर्दियों में त्वचा को साफ-सुंदर रखने के लिए ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए जो त्वचा पर बहुत सख्त ना हों। सौम्य और नैचुरल चीज़ों की मदद से त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद होती है। ऐसी ही एक चीज़ है दूध , जिसका इस्तेमाल आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कर सकते हैं। आइए हम बताते हैं कुछ तरीके दूध से सौंदर्य निखारने के-

  1. चूंकि दूध एक नैचुरल और अच्छा स्क्रब और मॉश्चराइज़र भी है इसीलिए यह आपकी रुखी-सूखी त्वचा को साफ करने और उसे नमी प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए चेहरे पर जमा डेड स्किन की परत, गंदगी और दूध को हटाने के लिए दूध से चेहरा साफ करें। ठंडे दूध में रूई डुबोकर अपने चेहरे पर लगाएं, फिर सादे पानी से चेहरा धो दें।
  2. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और बीटा हाइड्रोएक्साइल एसिड डेड स्किन को साफ कर देते हैं और नयी स्किन सेल्स बनने में मदद भी करते हैं। अपने चेहरे पर कच्चा दूध मलें और सुखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करके रगड़कर इसे छुड़ाएं। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
  3. सूरज की किरणें सर्दियों में भी त्वचा पर हार्श हो सकती हैं। धूप में झुलसी त्वचा को आराम दिलाने के लिए घर लौटने के बाद थोड़ा-सा ठंडा कच्चा दूध अपने चेहरे पर मलें। 10 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर रहने दें और फिर साफ कर दें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं आपकी त्वचा का टैन साफ कर उसकी रंगत निखारते हैं। इस तरह आपके चेहरे पर दिखने वाला स्किन टैन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source