
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : March 27, 2025 11:05 AM IST
How To Use Lemon For Dark Spots: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपने चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपायों में नींबू भी शामिल है। जी हां, नींबू में विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके अलावा, नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो चेहरे से कील-मुंहासों और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर नींबू लगाने से आपको खूबसूरत और चमकदार त्वचा मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं नींबू से दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Nimbu Se Daag Dhabbe Kaise Hataye)?
चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो नींबू में दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो भी आएगा।
चेहरे से दाग-धब्बों को साफ करने के लिए आप नींबू में टमाटर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच टमाटर का गूदा लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। इससे चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।