Skin Problems: पिम्पल्स और ड्राई लिप्स जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स के लिए है यह एक इसेंशिल ऑयल काफी, जानें इस्तेमाल के सबसे आसान तरीके

लैवेंडर के फूलों से बना इसेंशियल ऑयल ना केवल मानसिक यानि मेंटल हेल्थ बल्कि, स्किन की हेल्थ सुधारने के लिए भी एक कारगर तरीका है। लैवेंडर ऑयल के इस्तेमाल से बालों की भी समस्याएं कम होती हैं। (Lavender Oil for Skin in hindi), पिम्पल्स और सूखे- ड्राई लिप्स से राहत पाने के लिए लैवेंडर ऑयल को आसानी से घरेलू नुस्खे के तौर पर आज़माया जा सकता है।  

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 8, 2020 3:09 PM IST

Lavender Oil for Skin: हाल के कुछ समय में लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil ) को इसके अरोमा और स्किन के लिए अन्य फायदो के लिए खूब पसंद किया जा रहा है। लैवेंडर के फूलों से बना इसेंशियल ऑयल ना केवल मानसिक यानि मेंटल हेल्थ बल्कि, स्किन की हेल्थ सुधारने के लिए भी एक कारगर तरीका है। लैवेंडर ऑयल के इस्तेमाल से बालों की भी समस्याएं कम होती हैं। (Lavender Oil for Skin in hindi), पिम्पल्स और सूखे- ड्राई लिप्स से राहत पाने के लिए लैवेंडर ऑयल को आसानी से घरेलू नुस्खे के तौर पर आज़माया जा सकता है।

Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल रोकता है लैवेंडर ऑयल, ड्राई हेयर की समस्या से भी मिलती है निजात

इन 2 दो स्किन प्रॉब्लम्स के लिए लैवेंडर ऑयल है एक नैचुरल रेमेडी

पिम्पल्स

भला ऐसी कौन-सी लड़की होगी जिसने, पिम्पल्स से बचने की कोशिश ना की हो। दरअसल, जिद्दी पिम्पल्स एक बार आने के बाद बहुत देर तक ठीक नहीं होते। साथ ही ये चेहरे पर गंदे दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं। जिससे, चेहरे की सुंदरता बिगड़ती है। पिम्पल्स और एक्ने को कम करने के लिए लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करें। इस नैचुरल तेल में, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो, चेहरे पर पिम्पल्स बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को साफ करते हैं। इसे लगाने से, स्किन पर होने फोड़े-फुंसी और त्वचा की सूजन भी कम होती है। तो, वहीं चेहरे पर पिम्पल्स के साथ त्वचा में नज़र आने वाली लाली से भी राहत मिलती है।

ऐसे करें प्रयोग:

एक रूई का टुकड़ा लें। इसे, लैवेंडर ऑयल से भिगोए। फिर, इस रूई से लैवेंडर ऑयल पिम्पल्स पर लगाएं। आसा रोज़ाना रात में सोने से पहले करें। इससे, पिम्पल्स के साथ चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे भी कम होंगे। (Lavender Oil for Skin)

Wrinkles Home Remedies: झुर्रियों को कम करता है लैवेंडर ऑयल, ऐसे करेंगे लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल, तो दिखेंगे हमेशा जवां

ड्राई लिप्स (Dry Lips Home remedy):

अक्सर, डिहाइड्रेशन या मौसम की वजह से होठों का रूखापन बढ़ जाता है। इसी तरह, बहुत अधिक ड्राईनेस के कारण कई बार होंठ कट-फट जाते हैं। लिप्स को हेल्दी बनाने और मौसम की मार से बचाने के लिए लैवेंडर ऑयल से होंठों की मसाज करें। दरअसल, अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज़ के लिए पसंद किया जाने वाला लैवेंडर ऑयल होठों को नमी भी देता है। जिससे, होंठ हेल्दी और सॉफ्ट बनते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source