Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में स्किन पर चाहिए हेल्दी ग्लो तो इन 3 तरीकों से करें किशमिश का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगी नयी चमक

यहां पढ़ें कि किस तरह आपकी ब्यूटी निखारने के लिए आप किशमिश  का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में स्किन पर चाहिए हेल्दी ग्लो तो इन 3 तरीकों से करें किशमिश का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगी नयी चमक

Written by Sadhna Tiwari |Published : July 4, 2024 8:36 PM IST

Kishmish for glowing skin:किशमिश हेल्थ के लिए बहुत ही बेहतरीन फूड है क्योंकि, यह कमजोरी दूर करता है और डाइजेशन सुधारता है। जैसा कि डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, स्लो डाइजेशन के कारण शरीर से जुड़ी अन्य कार्यप्रणालियों पर भी असर पड़ता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किशमिश का सेवन आपकी स्किन को भी हेल्दी बना सकता है। यही नहीं आप स्किन पर हेल्दी ग्लो के लिए किशमिश का पेस्ट लगा भी सकते हैं। यहां पढ़ें कि किस तरह आपकी ब्यूटी निखारने के लिए आप किशमिश  का इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद है किशमिश?

स्किन केयर के लिए किशमिश के कई इस्तेमाल हैं। दरअसल, किशमिश के दानों में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्किन की हेल्थ बेहतर बनाते हैं। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिंस पाए जाते हैं जो स्किन को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। यह स्किन के ऊपर जमा बैक्टेरिया को भी खत्म करते हैं और स्किन को यंग बनाए रखने का भी काम करते हैं। किशमिश में पाया जाने वाला विटामिन बी3 पिम्पल्स और फोड़े-फुंसी की समस्या कम करता है।

Also Read

More News

चेहरे पर ग्लो के लिए किशमिश के इस्तेमाल के तरीके

पहला तरीका-किशमिश का पानी पीएं

किशमिश का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होता है और स्किन

पर निखार आता है। किशमिश का पानी तैयार करने के लिए,

एक गिलास पानी में एक चम्मच किशमिश के दानें रातभर के लिए भिगोकर रख दें।

अगली सुबह पानी को छानकर पी लें।

दूसरा तरीका-स्किन टोनर

किशमिश को पानी के साथ भिगोकर रखें।

फिर इसे छानें और पानी में थोड़ा-सा शहद मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।

रात में सोने से पहले इस पानी को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं या स्प्रे करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसे 25-30 मिनट स्किन पर लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।