
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : March 12, 2025 8:44 AM IST
How To Use Honey For Dark Neck: हम में से अधिकतर लोग अपने चेहरे के लिए तो प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन गर्दन की देखभाल करना जरूरी नहीं समझते हैं। हैं। इसके कारण गर्दन के आसपास गंदगी जमा होने लगती है और वहां की स्किन काली पड़ जाती है। गर्दन का कालापन देखने में बहुत खराब लगता है। ऐसे में, कई लोग गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं (Home Remedies To Get Rid Of Dark Neck)। इन्हीं घरेलू उपायों में शहद भी शामिल है। जी हां, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से शहद का इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन आसानी से दूर हो सकता है। तो आइए, जानते हैं गर्दन का कालापन दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?
गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपनी गर्दन पर लगाकर 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद गर्दन को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार शहद और एलोवेरा के मिश्रण का इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
शहद, नींबू और चीनी का पेस्ट भी गर्दन के कालेपन को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। चीनी डेड स्किन को हटाने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करती है। वहीं, शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 15 मिनट बाद गर्न को पानी से धो दें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका उपयोग करें।
आप चाहें तो गर्दन का कालापन हटाने के लिए आप शहद और टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद गर्दन को पानी से धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल करने से काली गर्दन साफ हो जाएगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।