Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Skin Home Remedies: ग्रीन टी ना केवल आपको फिट और स्लिम रखने में मदद करती है बल्कि, यह ग्रीन टी आपकी ब्यूटी भी बढ़ा सकती है। जी हां, वेट लॉस के लिए पी जाने वाली ग्रीन टी (Green Tea) आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी का फेस पैक लगाने से आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स (common skin problems) जैसे पिम्पल्स, एक्ने और ड्राईनेस जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। चिपचिपी या ऑयली स्किन की समस्या से आराम पाने के लिए भी आप ग्रीन टी (Green Tea) की मदद ले सकते हैं। यहां पढ़ें आपकी फेवरेट ग्रीन टी के ब्यूटी बेनिफिट्स (beauty benefits of green tea) और साथ ही जानें स्किन पर नयी चमक लाने के लिए ग्रीन टी से बने फेस पैक (Green Tea Face Pack For Healthy Skin In Hindi.) को बनाने और लगाने का तरीका।
ग्रीन टी के ठंडे पानी से चेहरा धोने सेस्किन में छुपे बैक्टेरिया साफ हो जाते हैं। इससे आपकी पिम्पल्स की समस्याएं कम होती है। (Home remedies to treat pimples and acne)
स्किन के डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए (how to reduce dark spots) भी ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन की डीप क्लीनिंग (Deep cleaning of skin) के लिए ग्रीन टी से बने फेस मास्क आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
एक चम्मच ग्रीन टी को पानी के साथ उबालें।
अब इसे हाथ से अच्छी तरह मैश करें या फिर मिक्सी-ब्लेंडर में पीस लें।
ग्रीन टी के पेस्ट में आधा चम्मच शहद (Honey) मिला लें। इसमें एक चम्मच दही (Dahi) डालें।
अब सारी चीजों को फेंटकर मिक्स कर लें और फेस पर लगाएं।
40-45 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें-