Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Grapes for Acne:  हरे अंगूरों से मिलती है एक्ने-फ्री स्किन, जानें हर स्किन टाइप के लिए अंगूर से फेस पैक तैयार करने के तरीके

हरे अंगूर (Grapes for Acne) चेहरे पर से डेड स्किन सेलस् की परत को हटाते हैं। जिससे, त्वचा की नयी और निखरी परत उभरकर दिखती है। यह फल ब्लड वेसल्स को भी मज़बूती देते हैं। जिससे, त्वचा की लचक बढ़ती है। अंगूरों में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को प्रॉकृतिक मॉश्चराइज़र की तौर पर पोषण और नमी देते हैं। जिससे, त्वचा नर्म और ग्लोइंग बनती है।

Grapes for Acne:  हरे अंगूरों से मिलती है एक्ने-फ्री स्किन, जानें हर स्किन टाइप के लिए अंगूर से फेस पैक तैयार करने के तरीके
एक्ने से राहत के लिए चेहरे पर लगाएं अंगूर।

Written by Sadhna Tiwari |Published : February 27, 2020 6:12 PM IST

Grapes for Acne:  एक्ने (acne) की समस्या जिद्दी पिम्पल्स की तादाद भी बढ़ा देती है और इससे, स्किन पर काले धब्बे भी होने लगते हैं। एक्ने चेहरे के साथ शरीर के कुछ और हिस्सों पर भी दिखायी पड़ता है। जिससे, यह लोगों को मानसिक रुप से भी परेशान कर देता है। अगर, आप एक्ने की प्रॉब्लम को कम करने के लिए कोई घरेलू और नैचुरल रेमेडिज़ तैयार करते हैं , उनमें कुछ मौसमी फल भी शामिल करें। ऐसा ही एक फल है नन्हें हरे अंगूर, जो स्किन हेल्द सुधारने और एक्ने की समस्या को कम करने में सहायता करते हैं। (Grapes for Acne in hindi)

Acne Scars: एक्ने की वजह से चेहरे भर गया है दाग-धब्बों से, शहद-दालचीनी का लेप लगाएं, कम होंगे एक्ने स्कार्स

 पिम्पल-फ्री स्किन के लिए लगाएं अंगूर का रस और फेस पैक  (Grapes for Acne in hindi):

हरे अंगूर (Grapes for Acne) चेहरे पर से डेड स्किन सेलस् की परत को हटाते हैं। जिससे, त्वचा की नयी और निखरी परत उभरकर दिखती है। यह फल ब्लड वेसल्स को भी मज़बूती देते हैं। जिससे, त्वचा की लचक बढ़ती है। अंगूरों में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को प्रॉकृतिक मॉश्चराइज़र की तौर पर पोषण और नमी देते हैं। जिससे, त्वचा नर्म और ग्लोइंग बनती है।

Also Read

More News

अंगूर का फेस पैक (Grape face pack):

8-10 दानें अंगूर के लेकर उन्हें कुचलकर या मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट बनाएं। अब, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे सादे पानी से साफ करें।

ऑयली स्किन:

अगर, आपका स्किन टाइप ऑयली है तो, अंगूर के पेस्ट या रस में थोड़ी-सी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इससे, फेस पैक (face packs for oily skin) तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।  (Grapes for Acne)

Pimples: मुल्तानी मिट्टी  से मिल सकती है एक्ने- फ्री स्किन , पिम्पल्स से राहत के लिए इस करामाती मिट्टी से बनाएं ये 3 फेस पैक्स

ड्राई स्किन:

जिनकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई या रूखी है। उन्हें, अंगूर के साथ गुलाब जल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। (face packs for dry skin)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल से राहत के लिए सर्दियों में आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों का झड़ना होगा कम