
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 29, 2021 11:20 AM IST
Beauty Hacks: इन पांच ब्यूटी हैक्स के लिए यूं करें नारियल तेल का इस्तेमाल...
Coconut Oil Beauty Hacks: नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बालों को स्वस्थ, घना, जड़ों से मजबूत बनाए रखने के लिए लोग इस्तेमाल करते हैं। इस तेल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को भी पोषण देता है। ना सिर्फ बालों के लिए यह तेल फायदेमंद (Coconut Oil Beauty Benefits) है, बल्कि त्वचा पर नारियल तेल (Coconut Oil benefits for skin) लगाने से स्किन इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। त्वचा में मॉइश्चर बने रहने के साथ ही ड्राइनेस की समस्या भी दूर होती है। नारियल तेल का यूज आप कई ब्यूटी हैक्स में भी कर सकते हैं। आप मेकअप तो करती ही होंगी, कई बार मेकअप हटाने, लगाने आदि में समस्या आती है। चूंकि, नारियल तेल में केमिकल नहीं होता, इसलिए इसका इस्तेमाल आप कुछ ब्यूटी हैक्स (Beauty Hacks) के लिए कर सकते हैं। हम आपको 5 ब्यूटी हैक्स (Coconut Oil Beauty Hacks in Hindi) के बारे में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप एक बार जरूर करके देखें....
आप मेकअप करती हैं, तो नारियल तेल से मेकअप को हाई लाइट कर सकती हैं। जब आप पूरा मेकअप कर लें, तो चीक बोन को हाई लाइट करने के लिए बिल्कुल थोड़ा सा नारियल तेल लगा लें। इससे चीक बोन्स हाई-लाइट होगी।
पुरुष जब शेविंग करते हैं, तो बाल हार्ड होते हैं। त्वचा ड्राई होती है। रूखी त्वचा पर रेजर नहीं चलाना चाहिए। इसे सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए पहले थोड़ा सा नारियल तेल लगा लें। इससे त्वचा कटेगी भी नहीं। बाल भी जल्दी हट जाएंगे। एंटी-बैक्टीरियल गुण से भरपूर नारियल तेल शेविंग के दौरान स्किन इंफेक्शन से बचाता है।
क्या आपको पता है कि नारियल तेल को चेहरे पर लगाकर आप जल्दी से अपना हेवी मेकअप हटा सकती हैं? जी हां, यकीन नहीं तो एक बार ट्राई करके जरूर देखें। आप शादी-ब्याह, पार्टी से घर आने के बाद साबुन से चेहरा साफ करती हैं, ताकि मेकअप हट जाए, फिर भी पूरी तरह से चेहरा साफ नहीं होता। बस आप एक कॉटन बॉल में नारियल तेल लगाएं और चेहरे को साफ करें। मेकअप तुरंत साफ हो जाएगा। आप मेकअप रिमूवर की तरह नारियल तेल का यूज कर सकती हैं, इससे स्किन भी ड्राई नहीं होगी।
नारियल का तेल होंठों पर लगाने से होंठ मुलायम होते हैं। आप होंठों के मेकअप को ग्लॉसी लुक देना चाहती हैं, तो लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ा सा पाउडर लगाएं। फिर एक बूंद नारियल तेल अच्छी तरह से लगा लें। इससे होंठ ग्लॉसी नजर आएंगे।
फाउंडेशन लगाते समय कई बार ये सही से स्किन पर फैलता नहीं है। खासकर, जिनकी त्वचा ड्राई होती है। ऐसे में मेकअप करने से पहले चेहरा साफ कर लें। फाउंडेशन में एक-दो बूंद नारियल तेल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.