चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए फिटकरी का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Alum For Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए फिटकरी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 31, 2025 4:01 PM IST

How To Use Alum For Dark Spots: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा बेदाग और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से अक्सर लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग चेहरे पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बों, झाइयों और झुर्रियों से परेशान रहते हैं। अक्सर लोग चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में फिटकरी भी शामिल है। जी हां, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर फिटकरी लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है और निखार भी बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं फिटकरी से दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Fitkari Se Daag Dhabbe Kaise Hataye)?

फिटकरी और गुलाब जल

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए फिटकरी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम हो जाएंगे और चेहरे की रंगत भी साफ होगी।

फिटकरी और एलोवेरा

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी।

फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं, तो फिटकरी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चम्मच फिटकरी पाउडर और 2 चम्मच दूध या पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source