
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2024 9:23 PM IST
How to use fitkari for hair care: फिटकरी हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली एक साधारण-सी चीज है। इसका इस्तेमाल कुछ घरेलू कामों से लेकर कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत के लिए भी किया जाता है। इसी तरह स्किन और बालों से जुड़ी कुछ समस्याओं का इलाज भी फिटकरी की मदद से किया जा सकता है। जैसे बार-बार डैंड्रफ (dandruff problem) होना या बालों के झड़ने (Hair Fall) जैसी समस्याओं में फिटकरी का प्रयोग असरदार माना जाता है। फिटकरी के इस्तेमाल से बालों की चमक भी बढ़ती है और मजबूती भी। आइए जानें हेल्दी हेयर के लिए फिटकरी (fitkari for healthy hair) के इस्तेमाल के तरीके।
हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए फिटकरी से कुछ नुस्खे (remedies for hair growth) तैयार किए जाते हैं। जिन लोगों के बालों की लम्बाई नहीं बढ़ रही है वे फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे करें-
एक कटोरी में थोड़ा-सा नारियल का तेल(Coconut Oil) लें और उसमें थोड़ी-सी फिटकरी को कूटकर मिलाएं।
रात में सोने से पहले इस मिश्रण को बालों में लगाएं और रातभर इसे बालों में लगा रहने दें।
अगले दिन बालों को शैम्पू (shampoo) और पानी से साफ करें।
आजकल समय से पहले और कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। सिर में फिटकरी (Fitakari) और कलौंजी के तेल (Kalonji Ka Tel) का मिश्रण लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता (improving blood circulation in scalp) है। इससे सफेद बाल ना केवल काले होते हैं बल्कि, इससे प्रीमैच्योर ग्रेइंग (Premature greying of hair) की स्पीड भी कम होती है। सफेद बालों को काला करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
थोड़ी-सी फिटकरीको कूटकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को कलौंजी के तेल (Nigella seeds oil) में मिक्स करें।
फिर, सिर और बालों में इस मिश्रण से मालिश करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.