Ways to prevent Pimples: स्किन केयर में ना करें ये 2 ग़लतियां, कभी नहीं होगे पिम्पल्स

पिम्पल्स या मुंहासों के लिए हार्मोन्स के साथ कुछ बाहरी कारण भी ज़िम्मेदार होते हैं जैसे, सही मेकअप या स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करना। जब चेहरे पर पिम्पल्स हों तो उन्हें, मेकअप से छुपाना आसान नहीं होता। ऐसे में स्किन केयर और मेकअप से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना ही इस समस्या से बचने का तरीका साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 6, 2020 3:15 PM IST

पिम्पल्स की समस्या (Ways to prevent Pimples )  स्किन केयर की कुछ ग़लतियों की वजह से भी हो सकती है। पिम्पल्स (pimples) या मुंहासों के लिए हार्मोन्स के साथ कुछ बाहरी कारण भी ज़िम्मेदार होते हैं जैसे, सही मेकअप या स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करना। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप काम आता है। इसीलिए, जब चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने की बात हो तो, मेकअप की मदद ली जा सकती है। लेकिन, जब चेहरे पर पिम्पल्स हों तो उन्हें, मेकअप से छुपाना आसान नहीं होता। ऐसे में स्किन केयर और मेकअप से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना ही इस समस्या से बचने का तरीका (Ways to prevent Pimples )  साबित हो सकता है। अगर, आप भी हैं पिम्पल्स से बचने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण लेकिन, सिम्पल सी बातों पर ध्यान देंगे तो, दुबारा पिम्पल्स नही होंगे।

Acne Scars: एक्ने की वजह से चेहरे भर गया है दाग-धब्बों से, शहद-दालचीनी का लेप लगाएं, कम होंगे एक्ने स्कार्स

कहीं आप भी तो नहीं करते ये ग़लतियां, जिनसे हो सकते हैं  पिम्पल्स (Ways to prevent Pimples ) :

सनस्क्रीन लगाएं:

धूप से एक्ने और पिम्पल्स की समस्या गम्भीर हो सकती है। इसीलिए,  सूरज की किरणों से अपनी स्किन को सुरक्षित रखें। जब, घर से बाहर निकलें तो, सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। इससे, आपकी स्किन को कड़ी धूप में सुरक्षित रखना आसान होगा। बहुत अधिक धूप के सम्पर्क में रहने वाले लोगों के चेहरे पर झुर्रियां जल्द दिखायी पड़ती है। इसी तरह सूरज की किरणें स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ाती हैं। (unusual reasons of pimples)

Dandruff Home Remedy: ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ, तो लगाएं केवल 2 चीज़ों से बना यह खास हेयर पैक, रूसी की समस्या हो जाएगी कम

ना पहनें टाइट कपड़े:

एक्ने की समस्या में चेहरे के अलावा बाहों, गर्दन और पीठ पर भी पिम्पल्स होने लगते हैं। इसकी एक वजह बहुत चुस्त या टाइट कपड़े भी हो सकते हैं।  दरअसल, टाइट कपड़ों से स्किन इरिटेट हो जाती है। नतीज़तन, स्किन पर रैशेज़ और पिम्पल्स  (Ways to prevent Pimples ) होने लगते हैं।

चेहरे की ऐसे करें सफाई:

अपने चेहरे की सफाई के लिए किसी माइल्ड क्लिंज़र या फेशवॉस का इस्तेमाल करें। चेहरे को बहुत अधिक बार साफ करना भी सही नहीं। इससे, त्वचा के नैचुरल ऑयल्स खत्म हो जाते हैं। दिन में 2 बार चेहरे की सफाई करें। चेहरा धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें। रात में सोने से पहले या शाम को घर पहुंचने के बाद चेहरे को पानी और किसी क्लिंज़र से साफ ज़रूर करें।

skincare in winters: विंटर ट्रिप या हनीमून पर हो जाना तो, फॉलो करें ये एक्सपर्ट ब्यूटी टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source