Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे से तुरंत टैनिंग हटाने के लिए इस तरह लगाएं नींबू और शहद, स्किन करेगी ग्लो

Nimbu or Shahad se Tanning Kaise Hataye: नींबू और शहद, दोनों ही टैनिंग हटाने के बेहद कारगर उपाय है। आप इन दोनों को कई तरीकों से इस्तेमाल करके टैनिंग रिमूव कर सकते हैं।

चेहरे से तुरंत टैनिंग हटाने के लिए इस तरह लगाएं नींबू और शहद, स्किन करेगी ग्लो

Written by Anju Rawat |Published : March 22, 2025 5:33 PM IST

Face ki Tanning Hatane ke Liye Kya Karen: टैनिंग एक आम समस्या है, जो धूप में ज्यादा समय बिताने की वजह से हो सकता है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं, उन्हें टैनिंग से ज्यादा परेशान रहना पड़ता है। टैनिंग में त्वचा पर काले धब्बे नजर लाने लगते हैं। त्वचा पर कालापन नजर आता है। टैनिंग हटाने के लिए अक्सर लोग डी-टैन का सहारा लेते हैं। लेकिन, हर बार डी-टैन करवाना थोड़ा खर्चीला हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से भी टैनिंग रिमूव कर सकते हैं। टैनिंग रिमूव करने के लिए नींबू और शहद को बेहद असरदार नुस्खा माना जाता है। टैनिंग रिमूव करने के लिए आप कई तरीकों से नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू और शहद से टैनिंग कैसे हटाएं?- How to Remove Face Tanning with Lemon and Honey in Hindi

1. नींबू और शहद का मिश्रण

चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए आप नींबू और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच शहद लें। इसमें नींबू का रस मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 3-4 बार यूज कर सकते हैं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड होता है, जो कालेपन को मिटाने में असरदार होता है। वहीं, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। नींबू और शहद त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को मिटाने में भी फायदेमंद होते हैं।

2. नींबू-शहद और हल्दी

आप नींबू और शहद में हल्दी मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू में शहद और हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को मिटाने में असरदार होते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं। लेकिन, अगर आपको हल्दी से एलर्जी है, तो आप सिर्फ नींबू और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. नींबू-शहद और बेसन

आप नींबू और शहद में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें। फिर 4-5 बूंद नींबू का रस मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे टैनिंग और दाग-धब्बों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।