
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 15, 2020 6:25 PM IST
Rice for Glowing Skin ,shahnaz hussain tips, glowing skin, ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं चावल का फेस पैक, चावल लगाने के फायदे ।
Rice for Glowing Skin: चावल भारतीय लोगों की डायट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भारत में बहुत से लोगों का मुख्य भोजन है। भारत के हर किचन में पाया जाने वाला चावल डायट ही नहीं ब्यूटी के लिहाज से भी अहम है। जी हां, चावल को सदियों से बालों और स्किन की हेल्थ बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है।(Rice for Glowing Skin in hindi)
Brown Rice Health Benefits: वेट लॉस के अलावा ब्राउन राइस खाने से होते हैं ये 3 हेल्दी फायदे
ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaz Hussain Tips for Glowing Skin) भी चावलों को ब्यूटी प्रॉब्लम्स को कम करने और अच्छी-ग्लोइंग स्किन पाने के लिए प्रयोग में लाने के कई कारण देती हैं।(Ways Rice enhances Beauty)
दरअसल, पकाए गए चावलों का पानी त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है। इसमें, एंटी इन्फलेमेटरी गुण होते हैं।जिससे, त्वचा के बैक्टेरिया खत्म होते हैं। चावल मिनरल, विटामिन तथा पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। जिससे त्वचा पर काले दाग धब्बे नहीं पड़ते। इससे, स्किन पोर्स भी बंद हो जाते हैं। (rice benefits)
राइस यानि चावलों में अमीनो एसिड होते हैं। जो, त्वचा तथा बालों की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करता है। चावल के पाउडर में फैरुलिक एसिड होता है जो कि एंटी-आक्सीडेंट तथा एंटी-इन्फलेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसलिए कहा जाता है कि आप चावल खाएं या ना खाएं लेकिन चमकती त्वचा पाने के लिए इसका फेस पैक जरूर प्रयोग कीजिए। (tips for glowing skin)
चावल के पानी में विद्यमान स्टार्च त्वचा में कील-मुहांसे, खुजली आदि में राहत प्रदान करता है। एक साफ सूती कपड़े को चावल के पानी में भिगोकर कील-मुहांसों वाली त्वचा पर लगाएं। कुछ देर बाद त्वचा को साफ ताजे पानी से धो डालिए।