क्या आप भी 'प्याज के छिलके' के इन 5 फायदों से हैं अनजान ?

क्या आप जानते हैं कि जिन प्याज के छिलकों को रोजाना आप डस्टबीन में डाल रहे हैं वो आपके कितने ज्यादा काम के हो सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 17, 2018 4:12 PM IST

लगभग हम सभी के घरों में खानपान में प्याज का इस्तेमाल हर दिन किया जाता है। जब प्याज को किसी सब्जी में डालना हो या सलाद बनाना हो तो उस वक्त हम उसका छिलका उतार कर फेंक देते हैं और केवल प्याज का उपयोग ही करते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि जिन प्याज के छिलकों को रोजाना आप डस्टबीन में डाल रहे हैं वो आपके कितने ज्यादा काम के हो सकते हैं? तो जानते हैं प्याज के छिलके के कुछ बेहतरीन 'सेहत और सौंदर्य लाभों के बारे में जिसे जानने के बाद शायद ही आप प्याज के छिलकों को कूड़ेदान में फेकने के बारे में सोचें।

कम करता है बैड कोलेस्ट्राल 

इसके लिए आप सबसे पहले प्याज के छिलकों को पूरी रात पानी में भिगोना है और फिर सुबह इसी पानी को पी जाना है। यह स्वाद के हिसाब से अच्छा नहीं लगेगा इसलिए आप अगर चाहें तो इसमें शहद या चीनी को मिलाकर भी पी सकते हैं। हर रोज इसके सेवन से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें- बुढ़ापे के असर को कम कर सकता है यह प्राकृतिक यौगिक

 त्‍वचा की एलर्जी से में राहत

यदि आपको त्‍वचा में किसी चीज से एलर्जी है तो आप ऊपर बताई गई विधि से ही प्याज के छिलकों का पानी बनाएं (यानी कि रातभर प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह प्याज के छिलकों का पानी तैयार है) अब इस पानी से रोजाना अपनी त्‍वचा साफ करें।

बाल बनेंगे खूबसूरत

आप बालों को चमकदार बनाने के लिए कई तरह के कंडीशनर इस्तेमाल करती हैं, तो अब से आप प्याज के छिलकों का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जानिए, किस जेल को लगाने से आने लगेंगे सिर पर बाल

चेहरे के दाग-धब्बे हटाए

चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए आप प्याज के रसयुक्त छिलके का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप प्याज के छिलके में हल्दी मिलाकर दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। जल्द ही आपको फर्क दिखेगा।

खराब गले का इलाज

यदि कभी आपका गला खराब हो जाए तो आप प्याज के छिलकों को गर्म पानी में उबालें फिर इस पानी को पी लें। गले से संबंधित परेशानियों में प्याज की यह अनोखी चाय बेहद लाभकारी होगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source