
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2018 11:40 AM IST
मेकअप से आपकी त्वचा को प्रदूषण से सुरक्षा भी मिलती है।© Shutterstock
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। खासकर त्योहारों के मौसम में लड़कियां अपनी ड्रेस और उत्सव के अनुसार मेकअप करती हैं। वैसे जहां मेकअप करने से आप खूबसूरत दिखती हैं वहीं त्योहारों कीर धूम-धाम और प्रदूषण के बीच यह आपकी त्वचा को सुरक्षित भी रखता है। धूल, धुआं और हवा में फैले केमिकल्स और कीटाणु आपकी त्वचा की रौनक छीन लेते हैं। फिर इनसे अपनी त्वचा की रक्षा कैसे की जाए? तो तरीका आसान है, जी हां, साधारण-सी मेकअप टेक्निक्स आपकी त्वचा को प्रदूषण से बचा सकती हैं। बस सोने से पहले त्वचा को साफ करें और अच्छी क्वालिटी के मेकअप प्रॉडक्ट इस्तेमाल कीजिए