• हिंदी

ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए पतली और कम घनी आइब्रो को बढ़ाने के 5 आसान तरीके

ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए पतली और कम घनी आइब्रो को बढ़ाने के 5 आसान तरीके

अगर आपकी आइब्रो काफी पतली हैं, आपको इन उपायों पर जरूर काम करना चाहिए!

Written by Editorial Team |Published : August 21, 2017 10:17 AM IST

आइब्रो आपके चेहरे का एक विशेष हिस्सा हैं। चेहरे और आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में आइब्रो का अहम रोल है। हर किसी की आइब्रो शेप अलग-अलग होती है। किसी की मोटी तो किसी की पतली आइब्रो होती है। ऐसा माना जाता है कि कम और पतली आइब्रो को बढ़ाने में महीनों लग सकते हैं। मर्वी ऐन बेक अकैडमी में ब्यूटी एक्सपर्ट नंदनी अग्रवाल  आपको कुछ टिप्स दे रही हैं, जिनके जरिए आपको आइब्रो बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

1 ) आइब्रो सीरम- आपको यह बाजार में मिल सकता है। इसमें पेप्टाइड्स होते हैं, जो ब्रो फॉलिकल पर बालों को विकसित करने में मदद करते हैं। आप बायोटिन भी चुन सकते हैं जो बालों के विकास को उत्तेजित करने में सहायक हैं।

2) ब्रो को एक्स्फोलीएट करें- आइब्रो को एक्सफ़ोलीएटिंग करने से भी बाल बढ़ते हैं। इसके लिए एक सॉफ्ट टूथब्रश से एक्सफ़ोलीएट करें।

Also Read

More News

3) आइब्रो को थ्रेड ना करें- बेशक आपकी आइब्रो के बाल इधर-उधर फैल सकते हैं और देखने में भद्दे लग सकते हैं लेकिन फिर भी आपको इन्हें थ्रेड या वैक्सिंग करने से बचना चाहिए। अपनी ब्रो को तेजी से बढ़ने के लिए कुछ दिनों तक थ्रेडिंग से बचें।

4) आइब्रो जेल यूज करें- जब आपकी आइब्रो बढ़ रही होती है, तो आपकी ब्रो के लिए यह नैचुरल है। बालों को सिर्फ एक जगह रखने और एक बेहतर लुक पाने के लिए आप आइब्रो जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) अपनी आइब्रो भरें- अगर आप अपनी आइब्रो बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो कुछ जगह खाली रह सकती है। आप आइब्रो पेंसिल से इस हिस्से को भर सकते हैं। ध्यान रहे कि पेंसिल का कलर आपकी आइब्रो से मेल खाना चाहिए।

अपनी आइब्रो की शेप किसी प्रोफेशनल से बनवाएं- जब आपकी आइब्रो बढ़ जाएं, उसके बाद किसी प्रोफेशन से उन्हें एक बेहतर शेप दें। एक्सपर्ट को बताएं कि शेप देते समय जितना संभव हो उतना ही कम बाल हटायें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock