
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2018 7:03 PM IST
बादाम त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की भी क्षमता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आपने देखा होगा कि कई स्पा और मसाज पार्लर में बॉडी पर पहले मीठे बादाम का तेल लगाया जाता है। दरअसल यह तेल स्किन के उपचार के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। इतना ही नहीं इसका एंटी एजिंग प्रभाव भी पड़ता है।
1) स्ट्रेच मार्क्स कम करे
बादाम का तेल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर आपकी स्किन को स्ट्रेच मार्क्स से बचाता है। ऐसे मार्क्स अधिकतर गर्भावस्था के बाद हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह पराबैंगनी किरणों की वजह से होने वाले प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।
2) पिम्पल्स को रोके
बादाम आपकी स्किन के छिद्र खोलने और उसे सही तरह से सांस लेने में मदद करता है। अगर आप बादाम के तेल को मॉश्चराइज़र की तरह लगाएंगे तो आपको मुहांसों से थोड़ी राहत मिलेगी।
3) डार्क सर्कल का करे
बादाम के तेल चिपचिपा नहीं होता है और अच्छे मॉश्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसका इस्तेमाल अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल को हटाने के लिए कर सकते हैं।
4) बालों के लिए अच्छा
बाल औरत हो या मर्द सबके सुंदरता के लिए जरूरी हैं। अगर इनकी देखभाल सही से ना की जाए, तो ये रूखे, बेजान और इनमें रूसी हो सकती है। नियमित रूप से बादाम का तेल बालों में लगाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकीला रख सकते हैं। इससे रूसी ख़त्म होने में मदद मिलती है।
5) एंटी-एज़िंग
एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बादाम का तेल स्किन की सबसे बाहरी परत को मजबूती प्रदान करता है। यह स्किन के नमी को बनाये रखता है जिससे आपके चेहरे की झुर्रियों और पिग्मन्टेशन जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।
चित्र स्रोत – Shutterstock