Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
इमली सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। कुछ लोग इसकी खटास के कारण इसे नहीं खा पाते। पर आप इसे व्यंजनों में शामिल कर इसके फायदे ले सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इमली इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वे इसे कच्चा ही खा लेते हैं। जबकि कुछ लोग इमली से बनने वाली कैंडी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इमली की चटनी और इमली की रसम भी स्वाद में किसी से कम नहीं होती। पर क्या आप जानते हैं कि इमली स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
यह भी पढ़ें – बढ़ाना है स्किन का ग्लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक
यह भी पढ़ें - दो रंग के दिखते हैं हाथ, तो इस तरह कम करें हाथों की टैनिंग
इमली को फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए आप इसे दही, चंदन या फिर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। लेकिन इमली को सूजी या फिर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएंगी तो फिर यंग लुक मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच इमली के गूदे को दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिला लें। थोड़ा सा दूध और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पैक को पूरे चहरे पर लगा लें। लेकिन ध्यान रहे कि यह पैक आंखों पर न लगे। आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। इस प्रोसेस को हफ्ते में दो बार करें। फिर देखिए आपकी कितनी खूबसूरत और यंग लगने लगेंगी।