... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 31, 2019 7:20 PM IST
इसके रेगुलर इस्तेमाल से आप बेजान त्वचा में भी निखार ला सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से स्किन का निखार और भी ज्यादा बढ़ जाता है। © Shutterstock
स्किन पर ग्लो तभी आता है जब वह डीप क्लीन हो। यानी स्किन ग्लोइंग दिखने के लिए उससे फ्री रैडिकल्स, धूल-मिट्टी और अन्य जहरीले तत्व निकलने जरूरी हैं। इसलिए रोजाना चेहरे की डीप क्लीनिंग करें और ऐसी डाइट लें जो झुर्रियों और कील-मुंहासों को दूर रखें। जब चेहरा बेदाग रहेगा तो खूबसूरती खुद ही झलेकगी। इसके अलावा चेहरे को दमकता हुआ लुक देने के लिए कॉफी और नारियल के पैक का इस्तेमाल करें।
कॉफी स्किन में ब्लड के सर्कुलेशन में मदद करती है और सेल्स की री-ग्रोथ में भी सहायक है। इसमें मौजूद तत्व चेहरे के लिए एक स्क्रब का काम करते हैं। इसके अलावा यह एक बेहतरी एक्सफोलिएटर भी है, जो डेड स्किन को निकालने में मदद करती है। कॉफी स्किन को डैमेज होने से बचाती है और सूरज की पराबैंगनी किरणों से भी रक्षा करती है।
नारियल के तेल में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं जो माइक्रोब्स और अन्य किटाणुओं से स्किन की रक्षा करते हैं। नारियल का तेल स्किन के लिए एक मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आप बेजान त्वचा में भी निखार ला सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से स्किन का निखार और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें – कोहनी दिखने लगी है काली, तो ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
स्किन के लिए कॉफी मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बोल में 2 चम्मच कॉफी लें और 4-5 बूंदें नारियल तेल की डालें। काॅॅॅफी कोकोनट फेस पैक को अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और दस मिनट रखा रहने दें।
यह भी पढ़ें – कड़ी धूप में बाहर निकलते समय रखें इन बातों का ध्यान
मिक्स किए हुए फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगा लें। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और नॉर्मल पानी से धो दें। हफ्ते में हर दूसरे दिन इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहें कि इस मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद ज्यादा जोर से न रगड़ें बल्कि हल्के हाथ से मसाज करें।
यह भी पढ़ें - मुल्तानी मिट्टी : फेसपैक, क्लींजर और स्क्रब तीनों में आती है काम