... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 11, 2019 4:54 PM IST
अगर आपका चेहरा डल हो गया है और आप फेस का ग्लो बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको यह ब्यूटी टिप्स फॉलो करने चाहिए। © Shutterstock
अगर आपका चेहरा डल हो गया है और आप फेस का ग्लो बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको यह ब्यूटी टिप्स फॉलो करने चाहिए। इन दिनों बहुत तेज धूप होने की वजह से चेहरे की शाइन गायब हो रही है, जिसे चेहरा रूखा और मुरझाया हुआ लगने लगा है। ग्लोइंग फेस के लिए इन ब्यूटी टिप्स की खासियत यह है कि ये सभी घरेलू प्रोडक्ट से तैयार हो सकते हैं। जिनका कोई भी साइड इफैक्ट नहीं है।
इन दिनों तेज धूप में बाहर निकलने से चेहरा डल हो जाता है। धूप में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट रेज त्वचा का निखार छीन लेती हैं। जिससे चेहरा मुरझाया हुआ लगने लगता है। हालांकि बाजार में मौजूद कई प्रोडक्ट त्वचा का निखार बनाए रखने का दावा करते हैं। पर इनसे पूरा फायदा होता नजर नहीं आता। इसलिए बेहतर है कि आप उन घरेलू फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें जो चेहरे को कुदरती निखार देते हैं।
झरबेरी : यह कांतिहीन मुरझाई त्वचा को दिव्यता प्रदान करती है। सूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए मक्खन मिलाएं।
विधि : झरबेरी की गुठली निकाल कर इसे पीस लें और इसका लेप चेहरे पर लगाएं। इससे मुरझायी हुई त्वचा फिर से खिल उठेगी।
टमाटर : दूसरे अन्य फलों की अपेक्षा टमाटर में अधिक विटामिन होते हैं। यह त्वचा को रेशमी, मुलायम बनाने में सहायक है। इसके प्रयोग से त्वचा के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होकर मिट जाते हैं।
विधि : टमाटर का रस, नीबू का रस, ग्लिसरीन समान मात्रा में लेकर मिलाएं। हाथ-मुंह धोने के बाद इस मिश्रण से त्वचा की मालिश करें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें – बढ़ाना है स्किन का ग्लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक
सेब : यह त्वचा का तेल कम करता है।
विधि : सेब के एक बड़े टुकड़े की लुगदी बनाकर उसकी पतली तह चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर लेट जाएं। फिर गरम पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़ें – दो रंग के दिखते हैं हाथ, तो इस तरह कम करें हाथों की टैनिंग
बादाम : रूखी त्वचा के लिए उपयोगी। यह त्वचा को पोषकता एवं कोमलता देती है।
विधि : एक कप ठंडा दूध लें। इसमें 1 औंस पीसा हुआ बादाम डालकर खूब फेंटें। फिर आधा औंस शक्कर उसमें मिला दें। फिर आहिस्ता-आहिस्ता मुंह, हाथ पर इसका लेप लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।