चेहरे पर लाना है निखार, तो इस्‍तेमाल करें यह खास चीज

इसमें मौजूद सैलीसिलिक एसिड आपके चेहरे के कील-मुंहासों को ख़त्म करने में बहुत कारगर होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 24, 2018 9:19 AM IST

हर व्‍यक्ति खूबसूरत होता है, बस जरूरत है थोड़ी सी साज संभाल की। कई बार बहुत गोरा चेहरा भी ध्‍यान न रखने के कारण बेजान हो जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ अच्‍छी देखभाल से बढ़ती उम्र में भी एजिंग के साइन नजर नहीं आते। अगर आप भी चाहते हैं अपने चेहरे में और निखार लाना तो महंगे कैमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करने की बजाए एक बार इस पौधे की पत्तियों को भी आजमाएं।

यह भी पढ़ें - घर पर बनाएं बच्‍चों के लिए ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

ठीक नहीं हैं कैमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट

महिलाएं अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का यूज तक कर लेती हैं, लेकिन उनसे मिला फायदा ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है। कई बार चेहरा भी खराब होता देखा गया है। अतः आज हम आपको एक प्राकृतिक पौधें के बारे में यहां बता रहें हैं। इस पौधे का उपाय न सिर्फ आपकी त्वचा को स्वस्थ रखेंगे बल्कि आपको तुरंत निखार तथा गोरापन भी देंगे। इस पौधे का नाम है पुदीना।

यह भी पढ़ें – चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल

पुदीने के सौंदर्य लाभ

बढ़ती उम्र के दाग-धब्बे - जैसे जैसे उम्र बढ़ती है। चेहरे पर दाग-धब्बे भी बढ़ने लगते हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपको चेहरे के दाग-धब्बों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाए तो आप अपने चेहरे पर पुदीने का पेस्ट बनाकर लगाएं तथा 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। यह उपाय आपके चेहरे की पिग्मेंटेशन की परेशानी को भी दूर करता है।  ऐसी होगी करवा चौथ की सरगी, तो दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक

कील-मुंहासो के लिए -  पुदीने में सैलीसिलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह सैलीसिलिक एसिड आपके चेहरे के कील-मुंहासों को ख़त्म करने में बहुत कारगर होता है। कील-मुंहासो की समस्या को दूर करने के लिए आप पुदीने का पेस्ट बनाकर उसमें 2 से 4 बूंद गुलाब जल डाल कर मिला लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें तथा 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आपको कुछ ही दिनों में बड़ा फर्क नजर आ जायेगा।

रिलेशनशिप में दिखें ये संकेत, तो समझिए ये रिश्‍ता नहीं है आपके लिए

झुर्रियों के लिए - यदि झुर्रियों की समस्या पैदा हो जाती है तो आपकी उम्र बहुत ज्यादा दिखाई पड़ने लगती है। इस समस्या को ख़त्म करने के लिए आप पुदीने के रस को दही अथवा शहद के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं तथा बाद में चेहरे को पानी से साफ़ कर लें। यह उपाय आपके चेहरे की झुर्रियों को जल्दी ही ख़त्म कर देता है।

निखार को बढ़ाता है - पुदीने की पत्तियां न सिर्फ आपके चेहरे की अच्छे से सफाई करती हैं बल्कि ये आपके चेहरे के निखार को भी बढ़ाती हैं। आपको बता दें कि यदि आप पुदीने की पत्तियों के पेस्ट या रस को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाती हैं तो आपके चेहरे का निखार बढ़ने लगता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source