Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चाहती हैं लंबे और घने बाल, तो ये घरेलू औषधियां करें ट्राय

आप कोई हेयर स्टाइल नहीं करना चाहती, तो भी खुले हुए लंबे बाल आपको ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। पर अगर आपको लगता है कि आपके बालों की ग्रोथ बहुत कम हैं तो आपको इन घरेलू उपचारों को जरूर ट्राय करना चाहिए

चाहती हैं लंबे और घने बाल, तो ये घरेलू औषधियां करें ट्राय
आप कोई हेयर स्टाइल नहीं करना चाहती, तो भी खुले हुए लंबे बाल आपको ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। पर अगर आपको लगता है कि आपके बालों की ग्रोथ बहुत कम हैं तो आपको इन घरेलू उपचारों को जरूर ट्राय करना चाहिए ! ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : February 18, 2019 5:28 PM IST

इन दिनों लंबे बाल ट्रेंड में हैं। आप कोई हेयर स्‍टाइल नहीं करना चाहती, तो भी खुले हुए लंबे बाल आपको ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। पर अगर आपको लगता है कि आपके बालों की ग्रोथ बहुत कम हैं तो आपको इन घरेलू उपचारों को जरूर ट्राय करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - सर्दियों की सौंदर्य संबंधी समस्‍याओं से निजात दिलाता है नींबू का रस, जानें प्रयोग की विधि 

बालों का झड़ना है समस्‍या

Also Read

More News

बालों का झड़ना हर किसी के लिए चिंता का विषय है तथा सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है। ज्यादातर यह समस्या तनाव लेने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से होती है। इसके अलावा हार्मोनल परिवर्तन से भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। इसके लिए तनाव और गलत खानपान सबसे ज्‍यादा जिम्‍मेदार हैं।

यह भी पढ़ें – फॉलो करें ये पांच टिप्‍स, नहीं नजर आएंगे बढ़ती उम्र के संकेत

अपनाएं ये औषधियां

आंवला - यह जादुई फल पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यह विटामिन सी में समृद्ध खाद्य है और यह बालों के विकास में तेजी लाता है। आपको बस इतना करना है कि 2 चम्मच आंवला पाउडर या इसके रस को समान मात्रा में नींबू के रस के साथ मिलाएं और इसे सूखने दें। इसके बाद गर्म पानी के साथ आप इसे धोएं। यह हेयर पिगमेंटेशन से रोकेगा। स्वस्थ बालों के लिए इस प्राकृतिक घरेलू उपचारों को आज़माएं। आपको फर्क दिखेगा।

यह भी पढ़ें – चाहती हैं ग्‍लोइंग स्किन तो इन बातों को कभी न भूलें

मेंथी - यह जड़ी बूटी भी बालों के विकास की समस्याओं के लिए एक सदियों पुराना उपाय है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन-समृद्ध आहार बालों के विकास के लिए जाना जाता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी लीजिए और ग्राइंडर में पानी के साथ मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लीजिए। इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल (या दूध) मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाएं और इसे हल्के शैम्पू से धो लें। यह निश्चित रूप से बालों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छे टिप्स में से एक है।

ग्रीन टी - टी बैग्स जो आप फेंक देते हैं बालों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपायों में से एक है। ग्रीन टी, जैसा कि आप जानते हैं कि एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध एक बहुत ही अच्छा पेय पदार्थ है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों के झड़ने से रोकने में मदद करता है। अपने स्कैल्प पर गर्म ग्रीन टी (इस्तेमाल किए गए टी बैग्स) लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर इसे ठन्डे पानी से धो लें। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।

सेब का सिरका - सेब का सिरका स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों के पीएच संतुलन को बनाए रखता है जिससे बालों का विकास तेजी से होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में 15 एमएल सेब का सिरका लगाइए तथा एक पतला घोल बना लीजिए। अपने बाल को धोने के बाद इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाइए। इससे न केवल आपकी बालों के ग्रोथ में इजाफा होगा बल्कि आपके बालों में चमक भी आएगी।

एलोवेरा - एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व बालों के विकास बहुत ही सहायता करता है। इसके अलावा यह चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा को काटकर उसके अंदर का जेल निकाल लें और उसे अपने बालों में लगाएं। जेल लगाने के एक घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इस बात का ध्यान दीजिए कि अगर बालों पर एलोवेरा लगाने के बाद आपको खुजली महसूस हो, तो तुरंत अपने बाल धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सरसों का तेल - बालों की ग्रोथ के लिए कई लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों की सेहत के लिए काफ़ी अच्छा होता है। रात में सरसों के तेल से बालों की मालिश करें और अगले दिन शैम्पू से बालों को धो लें। दरअसल, दिन में सरसों तेल लगाने से बालों पर धूल-मिट्टी चिपकने का खतरा बढ़ जाता है।

About the Author

... Read More