प्राइवेट पार्ट के कालेपन को करना है दूर, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

प्राइवेट पार्ट पर पसीना आने, अच्छे से सफाई न करने, किसी क्रीम या परफ्यूम का इस्तेमाल करने से त्वचा काली हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 8, 2018 5:00 PM IST

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और उसे गोरा बनाए रखने के लिए आप कई तरह के तरीके और घरेलू नुस्खे आजमाती होंगी पर क्या कभी प्राइवेट पार्ट्स के कालेपन पर गौर किया है? अक्सर, लड़कियां चाहती हैं कि शरीर का यह हिस्सा भी साफ-सुथरा रहे पर इस तरफ अधिक न ध्यान देने के कारण ये काले पड़ जाते हैं। कुछ लड़कियां तो इस बारे में बात करने से भी शर्माती हैं। चेहरे के साथ-साथ शरीर के इन हिस्सों की भी सफाई की तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी सुदंरता बढ़ती है, ब्लकि यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है। प्राइवेट पार्ट पर पसीना आने, अच्छे से सफाई न करने, किसी क्रीम या परफ्यूम का इस्तेमाल करने से त्वचा काली हो जाती है। ऐसे में इस कालेपन को दूर करने के लिए आप ट्राई कर सकती हैं ये आसान से घरेलू नुस्खे। टूथपेस्ट और नमक से दूर करें ब्लैकहेड्स की समस्या

एलोवेरा जेल से मसाज

एलोवेरा जेल से प्राइवेट पार्ट पर मसाज करें और इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके पानी से इसे साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ समय में ही बिकनी लाइन का कालापन दूर हो जाएगा। त्वचा की समस्याओं से पाना है छुटकारा, तो नीम का यूं करें इस्तेमाल

शहतूत का तेल

शहतूत के तेल को नारियल तेल में मिक्स करें। इसके बाद नहाने से 20 मिनट पहले इस मिक्चर से प्राइवेट पार्ट की मसाज करें और फिर शॉवर लें। इस पक्के नुस्खे से बिकनी लाइन का कालापन कुछ समय में ही दूर हो जाएगा। झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो करें टीस्पून मसाज

bikini line cleaning tips 1 © Shutterstock

सोया मिल्क और बेकिंग सोडा

बिकनी लाइन का कालापन दूर करने के लिए आप इस नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए सोया मिल्क और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिक्स करके प्राइवेट पार्ट पर स्क्रब करें। इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। जानें, कौन से हैं वे 6 कारण जिनसे हो सकते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल

पपीते का पैक

पपीते में नींबू का रस मिक्स करके इसे प्राइवेट पर 15 मिनट तक अप्लाई करें। इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल भी बिकनी लाइन के कालेपन को गायब कर देगा।

मुलेठी पाउडर

मुलेठी पाउडर में हल्का-सा रोज वॉटर मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे प्राइवेट पार्ट पर अप्लाई करें और फिर पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source