चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें आलू से बना फेस मास्क

आलू में कॉपर और जिंक भी होता है जो की छोटी-छोटी झुर्रियों को दूर करता है और आपके चेहरे को स्मूथ बनता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 28, 2018 12:52 AM IST

आलू का इस्तेमाल तो आप सब्जी बनाने के लिए ही करते होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि आलू आपके चहरे की झुर्रियां हटाने में भी मददगार होता है? आलू में विटामिन सी पाया जाता है जो कोलॉजिन का निर्माण करने में मदद करता है। इससे आपका चहेरा लचीला बनता है और उस पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसमें कॉपर और जिंक भी होता है जो की छोटी-छोटी झुर्रियों को दूर करता है और आपके चेहरे को स्मूथ बनता है।

आलू से बने पैक्स और फेस मास्क 

इसे भी पढ़ें- व्हाइटहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

झुर्रियां दूर करने के लिए

इसको बनने के लिए आप दो चम्मच आलू की स्टार्च और और थोड़ा सा पानी लीजिए अब दोनो को मिला दीजिये और अपनी आंख और गालो को छोड़कर सारे चेहरे पर लगाये। 20 मिनट तक इसको लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां ख़त्म होने लगती है।

potato face mask © Shutterstock

आलू हैंड मास्क

यदि आप अपने हाथों को गोरा और मुलायम बनाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आलू का हैंड मास्क भी बना सकते हैं। इसके लिए आप एक आलू को धो कर घिस लें और इसमें 3 से 4 चम्मच गुनगुना दूध डालें तथा इतना ही पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाये और आधे घंटे बाद धो लें।

इसे भी पढ़ें- खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना है, तो फेशियल ब्रशिंग जरूर आजमाएं

ऑइली स्‍किन के लिए लोशन

यदि आपकी स्किन ऑयली है तो आप इसके लिए भी आलू का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1/4 आलू के रस में 1/4 टमाटर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को एक बोतल में भर कर रख लें और कॉटन पैड की मदद से इस मिश्रण को लेकर अपने चेहरे को साफ करें। इससे आपका चेहरा ऑयल मुक्त हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source