बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी त्वचा और आप दिखेंगे खूबसूरत, जब अपनाएंगे ये 6 अच्छी आदतें

सिगरेट या सिगार पीने की आदत भी आपकी त्वचा की चमक को खो देती है इसलिए अच्छा यही होगा कि सिगरेट को भूल जाएं। बता दें कि सिगरेट खून के बहाव को कम कर देती है, जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है और जल्दी ही बुढ़ापा भी झलकने लगता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 29, 2019 8:58 PM IST

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, अपनी त्वचा का हमेशा एवरग्रीन बनाने की कोशिश में जुटा रहता है। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। अपनी चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप कई तरकीबें भी आजमाते होंगे। क्या आप जानते हैं कि आप बेशक अपनी उम्र को बढ़ने से नहीं रोक सकते लेकिन आप अपनी त्वचा को बढ़ने से रोक सकते हैं।

आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्मार्ट और आकर्षक बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारनी होगी तभी आप अपनी उम्र से कम और यंग दिखाई दे सकते हैं।

आप भी उंगली से लगाते हैं लिप बाम, आपकी यह आदत कर सकती है आपको बीमार

आदतें जिन्हें सुधार कर आप लंबी उम्र तक दिख सकते हैं यंग

मीठा से करें परहेज: क्या आप भी ज्यादा मीठा खाने का शौक रखते हैं, तो संभल जाइए। ज्यादा शुगर जैसे कुकीज, डोनट्स, मिठाई आदि आपकी स्किन के लिए बहुत खराब हैं। यह सब चीजें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं।

धूप से बचें: सूरज की रोशनी आपकी त्वचा के रंग को फीका कर देती है। धूप से स्किन डेड हो जाते हैं, टैनिंग आ जाती है और कई स्किन रिलेटेड बीमारियां भी हो सकती हैं। कोशिश यही करें कि जितना कम हो सके उतना धूप में निकलें। आपको बता दें कि सूरज की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को जल्दी ही बूढ़ा करती हैं। ऐसे में बेस्ट है कि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

पूरी नींद लें : इन दिनों युवा देर रात तक जगे रहते हैं, जो कि गलत आदत है। ऐसा न करें।  7-8 घंटों की पूरी नींद जरूर लें। इससे झुर्रियां, डार्क सर्कल, रेखाएं स्किन में नहीं आने पाएंगी। ध्यान दें, नींद में त्वाचा ज्यादा खिलती है और आपको खूबसूरत बनाती है।

बालों को कलर करवाने से हो सकती है यह बीमारी, जान लें हेयर कलरिंग के नुकसान

तनाव से बचें: अक्सर लोग किसी बात को लेकर तनाव में आ जाते हैं, यह सही नहीं है। तनाव चेहरे को जल्दी बूढ़ा बना देता है। अगर आप ऑफिस जाते हैं तो तनाव एक आम बात होती है लेकिन इतना तनाव भी ना लें कि उसका असर आपके चेहरे पर दिखे। ट्रैफिक जाम, देर तक ऑफिस, खूब सारा काम, आपको तनाव में डाल देने वाले कुछ उदाहरण हैं।

सिगरेट न पिएं : सिगरेट या सिगार पीने की आदत भी आपकी त्वचा की चमक को खो देती है इसलिए अच्छा यही होगा कि सिगरेट को भूल ही जाएं। बता दें कि सिगरेट खून के बहाव को कम कर देती है, जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है और जल्दी ही बुढ़ापा भी झलकने लगता है।

जंक फूड खाने से बचें : चाहते हैं सदा एवरग्रीन दिखना तो जंक फूड जैसे की पिज्जा, बर्गर, चाउमिन आदि को खाने से बचें। जंक फूड को खाने की बजाय आप ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं। चाहे सेब हो या गाजर, सब आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं।

बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.