
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 10, 2018 11:17 PM IST
होंठों की देखभाल के लिए होंठों में रक्त के प्रवाह का सुचारू होना बहुत जरूरी होता है। © Shutterstock
होंठ मुंह से सांस लेते समय किसी भी अवांछित तत्व को मुंह के अंदर जाने से रोकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, महिलाओं के चेहरे की सुंदरता को दोगुना बढ़ाने का काम करते हैं। जिनके होंठ जितने नाजुक, मुलायम, सुंदर होते हैं, उनका चेहरा उतना ही खिला-खिला व निखरा हुआ लगता है। कवियों ने होठों की तुलना गुलाब की पंखुड़ियों से की है। होठों के प्रति की गई असावधानी व लापरवाही होठों के सौंदर्य को नष्ट कर देती है। ऐसे में होंठों की देखभाल के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की खूबसूरती बढ़ानी है, तो बनाएं खुद से ये ब्लीचिंग क्रीम
होंठों की देखभाल क्यों है जरूरी
होंठों की देखभाल बहुत जरूरी होती है, क्योंकि होंठ शरीर का सिर्फ ऊपरी आवरण नहीं है, बल्कि यह अंदरूनी आवरण भी है। होंठ का गुलाबी हिस्सा श्लेष्मा होता है, जिसकी वजह से होंठ गुलाबी दिखाई देते हैं। होठों के ऊपरी भाग (त्वचा) में शरीर की त्वचा की तरह संवेदी ग्रंथियां (Sensory Glands) नहीं होतीं। होठों में ऑयल या फैट उत्पन्न करने वाली सिबेशियस ग्रंथि (Sebaceous gland) भी नहीं होती है। होंठों का चेहरे की खूबसूरती में बड़ा महत्व होता है, इसलिए इसकी देखभाल भी बहुत जरूरी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- गर्दन का कालापन हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
यूं करें अपने होंठों की देखभाल
- कभी भी दो-तीन प्रकार की लिपस्टिक मिलाकर होंठों पर न लगाएं। ऐसा करने से होंठों का सौंदर्य खराब हो सकता है।
- होठों पर लगी हुई लिपस्टिक को जोर-जोर से रगड़-रगड़ कर न उतारें। ऐसा करने से होंठों की त्वचा छिल जाती है और होठों का आकार बिगड़ जाता है।
- बहुत गर्म चाय, कॉफी, दूध के कप, गिलास आदि होठों से लगाने से होठों की सुंदरता व कोमलता खराब हो जाती है इसलिए होठों की देखभाल के लिए उचित तापमान होने पर ही चाय-कॉफी पिएं।
- रात को सोते समय पेट्रोलियम जेली लगाएं। जेली को होठों पर लगाने के बाद अपनी उंगली से धीरे-धीरे मसाज करें। फिर दोनों होंठों को लगभग बीस से पच्चीस सेकेंड तक एक-दूसरे से चिपका कर रखें। ऐसा करने से जेली दोनों होठों पर बराबर फैल जाएगी।
मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान
- हेल्दी होंठों के लिए खूब पानी पिएं। इससे आपके होंठ और त्वचा में सूखापन नहीं आएगा। क्लोरिन मिला हुआ पानी पीने से बचें। इससे होंठों पर सफेद रंग की परत जम सकती है।
- अपने आहार को संतुलित और विटामिन युक्त रखें। उसमें हरी सब्जियां, दूध, टमाटर, सेब आदि शामिल करें।
- होंठों की देखभाल के लिए होंठों में रक्त के प्रवाह का सुचारू होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए नियमित होंठों की मसाज जरूर करें।
- धूम्रपान करने से होंठ अपनी प्राकृतिक सुंदरता व कोमलता खो देते हैं। ऐसे में कम से कम स्मोकिंग करें।
- लिपस्टिक हमेशा अच्छी कंपनी की ही खरीदें। लिपस्टिक खरीदते समय हाथ पर हल्की-सी रेखा खींचें। रेखा को मिटा दें। यदि निशान मिट जाता है तो वह अच्छी कपनी की लिपस्टिक है।
- होंठों पर से लिपस्टिक हटाने के लिए रुई में थोड़ा सा क्लिजिंग मिल्क लगाकर होंठों को धीरे-धीरे साफ करें। फिर थोड़ी सी दूध की मलाई में नींबू का रस मिला कर होठों की हल्के-हल्के मालिश करें।