
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 15, 2019 3:46 PM IST
कैंडल थेरेपी त्वचा में लाए कसाव। © Shutterstock.
अक्सर महिलाएं बढ़ती उम्र में झुर्रियों व बेजान त्वचा और प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से परेशान रहती हैं। हो सकता है इसके लिए आप कई घरेलू नुस्खे भी आजमाती होंगी, फिर भी लाभ नहीं होता होगा। ऐसे में कैंडल हॉट वैक्स मसाज ट्राई करके देखें। कहा जाता है कि प्राचीन काल में रानी-महारानियां खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस मसाज तकनीक का इस्तेमाल करती थीं, जो आजकल स्पा और सलून में काफी पॉपुलर है।
क्या है कैंडल थेरेपी
इस थेरेपी में कैंडल को जलाकर पिघलाया जाता है। जब इससे वैक्स पिघलकर निकलने लगता है, तब शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर इससे स्क्रब किया जाता है। उसके बाद हॉट टॉवल से शरीर को रैप किया जाता है। इस तरीके से शरीर के डेड स्किन को मॉइश्चराइज किया जाता है। फिर स्किन पर ब्राइटनिंग पैक लगाया जाता है। इसमें कैंडल के साथ जोजोबा ऑयल, कोकोआ बटर और विटामिन ई जैसे तेलों का मिश्रण होता है इसलिए ये मसाज शरीर के कई ब्यूटी से रिलेटेड समस्या को दूर करनेका बेहतरीन तरीका है।
अब चॉकलेट बढ़ाएगा आपके पैरों की खूबसूरती, करें घर पर चॉकलेट पेडीक्योर
क्या-क्या हैं कैंडल वैक्स मसाज के
- हॉट कैंडल वैक्स मसाज से बढ़ती उम्र से आई चेहरे की त्वचा पर लकीरें छिपाने में मदद मिलती हैं। चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और ढीली स्किन की समस्या कम होती है। त्वचा में कसाव आता है।
- त्वचा पर रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है। इससे सेहत और ब्यूटी से संबंधित समस्याएं समाप्त होती हैं।
- अगर प्रेगनेंसी के बाद आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स रह गए हैं तो आप कैंडल वैक्स मसाज करके देखें। स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएगा।
- मृत कोशिकाएं भी इससे हटती हैं। इससे त्वचा की चमक बरकरार रहती है। इससे बेदाग त्वचा भी मिलती है। इसके अलावा ये उम्र के साथ रूखी त्वचा की चमक को भी बढ़ाता है।