
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 19, 2018 7:03 PM IST
©Shutterstock
जो लोग लगातार चश्मा पहनते हैं, उनकी आंखों के नीचे और नाक पर काले निशान पड़ जाते हैं। कई बार चश्मा न पहने रहने पर यह काफी भद्दे नजर आते हैं। यदि आप भी परेशान हैं इस समस्या तो कुछ आसान से घरेलू उपायों से इस निशान से छुटकारा पा सकते हैं। जानें, कैसे इस प्रकार की समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकती हैं...
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर पति के सामने कैसे दिखें ‘परफेक्ट’
ऐलोवेरा
ऐलोवेरा में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला जेल चेहरे के दाग-धब्बों और भद्दे निशान को दूर करता है। यदि आपके आंखों और नाक के पास चश्मे से काला निशान पड़ गया है तो एलोवेरा की ताजी पत्ती को छीलकर उसके अंदर से निकले लिसलिसे पदार्थ को निकाल लें। इसे उस निशान पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। चश्में से हुए दाग दूर हो जाएंगे। इसे 10 से 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे भी पढ़ें- बाल होंगे घने और मजबूत, जब करेंगे ये 4 योगासन
आलू का रस
आलू में कई प्राकृतिक गुण छिपे हुए होते हैं, जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सबसे पहले आलू छिलकर उसका रस निकाल लें। 15 मिनट तक निशान पर लगा कर रखें। फिर ठंडे पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें। कुछ ही दिनों में चेहरे का यह दाग कम हो जाएगा।
प्राइवेट पार्ट के कालेपन को करना है दूर, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
खीरे की स्लाइस
खीरे का रस त्वचा के दागों को खत्म करने का सबसे पुराना और घरेलु उपाय है। चश्मा पहनने से दाग हो गया है, तो खीरे की स्लाइस काटकर या उसका रस निकालकर दागों पर लगाएं। अब धीरे-धीरे मालिश करें। इससे दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।
शहद
एक कटोरी में शहद और दूध के बराबर मात्रा लें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा सा जई का आटा भी इसमें डाल दें। इस पेस्ट को चेहरे पर पड़े काले निशान और घेरे पर लगाएं। इसे प्रतिदिन लगाएं। निशान दूर हो जाएंगे। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक यूं हीं लगे रहने दें।
संतरे का रस
संतरे के रस में विटामिन सी का मात्रा पाई जाती है जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे को चमक प्रदान करनें में अहम भूमिका निभाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप संतरे के रस लें या फिर संतरे के छिलके को भी पीसकर इसका उपयोग आप अपने चेहरे के लिए कर सकती हैं। इसे 15 मिनट तक लगाए रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।