त्वचा की समस्याओं से पाना है छुटकारा, तो नीम का यूं करें इस्तेमाल

नीम में पाए जानें वाले प्राकृतिक बैक्टीरियल गुण त्वचा का गहराई से सफाई करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 4, 2018 4:08 PM IST

नीम त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। कई तरह की त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए नीम का आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें पाए जानें वाले प्राकृतिक बैक्टीरियल गुण त्वचा का गहराई से सफाई करते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों में भी इसका बहुतायात मात्रा में यूज किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो कील मुंहासों को दूर करने में सहायक होते हैं। ये त्वचा में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। साथ ही त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें आलू से बना फेस मास्क

मुंहासों को करे दूर

मुंहासों को दूर करने के लिए 4 सूखे नीम के पत्ते लें। उन्हें पीस लें। अब 1 चम्मच नींबू का रस और 4-5 बूंदें गुलाब जल की डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। कुछ समय के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

कील-मुंहासों से बढ़ता है तनाव, जानें कैसे

रोम छिद्र खोलना हो तो

त्वचा के रोम छिद्रों की गंदगी को बाहर निकालने के लिए आप 3 नीम के सूखे पत्ते लेकर इसे संतरे के छिलके से बने पाउडर में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच सोया, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच दही को अच्छी तरह से मिलाकर चिकना एवं गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद आपके चेहरे पर जिन जगहों पर दाग धब्बे हैं, वहां पर इसे लगाकर 10-15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। चेहरे पर लगे पेस्ट को सूख जाने के बाद सामान्य पानी से धो लें। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इस प्रक्रिया को एक सप्ताह नियमित रूप से करें।

व्हाइटहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

Neem-leaves and skin care 1 मुंहासों को दूर करती है नीम। © Shutterstock

बेजान त्वचा 

मुरझाए हुए चेहरे में जान लाने के लिए आप नारियल तेल में कुछ नीम के पत्तों को पीसकर मिला लें और इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें, जब तक मिश्रण का तेल त्वचा को अवशोषित ना कर लें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

बार-बार स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान ! जानें स्क्रब करने के सही तरीके

शुष्क त्वचा 

रूखी त्वचा की नमी को वापस लाने के लिए आप 2 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ 3 चम्मच नीम पाउडर को मिलाकर उसमें थोड़ी मात्रा में कच्चा दूध मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

सुस्त त्वचा 

सबसे पहले पानी में कुछ नीम के पत्ते भिगो दें, जब तक वो टेंडर ना हो जाए। इसके बाद इन पत्तों को पीस कर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 5-10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद ठंडे पानी से इसे धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source