Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल हर कोई बालों के झड़ने से परेशान है। बाल गिरने की कई वजहें हो सकती हैं जैसे अनहेल्दी खानपान, बेतरतीब लाइफस्टाइल, बालों की सही देखभाल न करना, डैंड्रफ आदि। यदि आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबी उम्र तक लॉन्ग, स्ट्रॉन्ग और शाइनी रहें, तो आपको इसकी खास देखभाल भी करनी होगी। बालों को बचाए रखना चाहती हैं, तो इसके लिए थोड़ा समय तो निकालना ही होगा। बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण भी बाल बेजान हो रहे हैं। आप खास हेयर मास्क से अपने बालों को प्रॉपर केयर दे सकती हैं। इस मास्क में दही का यूज किया गया है। यह आपके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाते हैं। जानें, इस हेयर मास्क को बनाने और लगाने का सही तरीका।
बाल उग आएंगे बहुत जल्द जब पिएंगे ये जबरदस्त हेल्दी ड्रिंक्स
हेयर मास्क के लिए सामग्री
2 चम्मच एलोवेरा जेल
250 ग्राम दही
2 अंडे
बाल रहेंगे लॉन्ग एंड स्ट्रॉन्ग, जब डाइट में शामिल करेंगे ये पोषक तत्व
हेयर मास्क बनाने की विधि
एक बाउल में सभी सामग्रियों को डाल दें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हेयर मास्क तैयार है। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में दो बार कर सकती हैं। इसके उपयोग से न सिर्फ आपके बाल स्वस्थ रहेंगे बल्कि शाइनी भी होंगे।
बालों को धोएं चावल के पानी से, दूर होंगी बालों की ये 4 समस्याएं
हेयर मास्क का के फायदे
हेयर मास्क बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को मजबूती और नमी दोनों ही मिलती है। यदि आपके बाल घुंघराले या रूखे हैं तो इसके प्रयोग से वे हमेशा हाइड्रेट रहते हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है बल्कि रूसी से भी निजात मिलता है। हेयर मास्क से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बालों में नई चमक आ जाती है।