
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 24, 2018 10:04 PM IST
© Shutterstock
अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए आपने काफी कुछ ट्राई किया होगा। अब ट्राई करके देखें फेशियल ब्रशिंग ट्रीटमेंट का। यह इन दिनों का लेटेस्ट ट्रेंड है, जो चेहरे की त्वचा की साफ-सफाई करने में मदद करता है। चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा के मुकाबले काफी ज्यादा संवेदनशील होती है। इस पर धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव का नकारात्मक असर बहुत जल्दी पड़ता है। ऐसे में इसकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है। आपने स्किन को एक्सफोलिएट तो खूब किया होगा, अब जरा फेशियल ब्रशिंग को भी ट्राई करके देखें। इस ड्राई ब्रशिंग ब्यूटी ट्रिक को यूं करें ट्राई...
ऐसे चुनें ब्रश
मार्केट में आपको नेचुरल और सिंथेटिक फाइबर दोनों से बने ब्रश मिल जाएंगे। जिनकी त्वचा संवेदनशील है, वे सिलिकॉन से बने ब्रश ले सकती हैं। हाइब्रिड ब्रश नॉर्मल और ऑयली स्किन के लिए अच्छे होते हैं। त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल
फायदे
हमारी त्वचा दिन भर धूल, मिट्टी सहित कई तरह के प्रदूषण का सामना करती है। ब्रश हमारी स्किन के पोर्स से डेड स्किन और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप ब्रशिंग रोजाना या अपनी सुविधा के अनुसार कर सकती हैं। ब्रशिंग हमेशा हल्के हाथ से करनी चाहिए। आप चाहें तो गर्दन और चेस्ट पर भी ब्रशिंग कर सकती हैं।
हो सकता है साइड इफेक्ट्स
वैसे तो फेशियल ब्रश काफी सेफ है, लेकिन हर किसी की त्वचा पर यह सूट करे, जरूरी नहीं है। इस्तेमाल करने पर आपको कोई साइड इफेक्ट दिख रहा है तो इस्तेमाल करना बंद कर दें। अगर त्वचा पर फोड़े-फुंसियां हैं, तो स्किन स्पेशलिस्ट से फेशियल ब्रश का इस्तेमाल करने से पहले संपर्क करें।
जानें, कौन से हैं वे 6 कारण जिनसे हो सकते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल
ब्रश की सफाई भी है जरूरी
ब्रश पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी इकट्ठे होते हैं, इसलिए इन्हें साफ रखना बहुत जरूरी है। अगर गंदा ब्रश ही इस्तेमाल करने लगेंगी, तो त्वचा पर दाने या रैशेज हो सकते हैं। इसके साथ ही अपना ब्रश किसी और के साथ शेयर न करें।