खूबसूरत और कोमल त्वचा पाना है, तो घर पर बनें इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

गेंदे का फूल सूजन खत्म करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह आयुर्वेदिक फेस पैक एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इससे त्वचा में चमक आती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 21, 2019 7:29 PM IST

प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग स्किन सेहतमंद रहने की निशानी है। यदि आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं तो आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाना चाहिए। इस उपाय से आपके चेहरे पर ग्लो तो आएगा ही, साथ ही मुंहासे तथा त्वचा की दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

पाना है ग्लोइंग स्किन, तो लगाएं मौसमी से बना फेस पैक

हल्दी और बेसन का फेस पैक

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इससे त्वचा पर ग्लो आती है। बेसन एक अच्छा एक्सफोलिएंट है और त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखता है। एक बड़ा चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे छोड़ने के बाद चेहरे को धो लें। इसे फेस पैक को सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाएं, जरूर फायदा मिलेगा।

कहीं आप भी तो नहीं करते चेहरा धोते समय ये गलतियां, तो संभल जाएं

चंदन और शहद का मास्क

चंदन में जीवाणुरोधी या एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। शहद त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। यह हर्बल फेस पैक मुंहासे और पिंपल्स के इलाज में बहुत प्रभावी है। एक चम्मच शहद और एक चम्मच चंदन का पाउडर लें। उसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। लाभ होगा।

लाजवाब है यह होममेड फेस पैक, दो दिनों में मुंहासे हो जाएंगे गायब

home made face pack for glowing skin 1 एलोवेरा और नींबू दोनों आवश्यक विटामिन और अन्य कंपाउंड से भरपूर होता है, जो त्वचा को सूजने नहीं देता है। © Shutterstock

एलोवेरा और नींबू

एलोवेरा और नींबू मेंआवश्यक विटामिन और अन्य कंपाउंड होते हैं, जो त्वचा को सूजने नहीं देता है। मुंहासे के निशान को दूर करता है। त्वचा को टोन करता है और रोम छिद्रों को कसता है। ब्लेंडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालें और ब्लेंड कर लें। आंखों को बचाते हुए इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और पानी से धो लें। आप इसे सप्ताह में 3 बार लगा सकती हैं।

गेंदे के फूल का फेसपैक

गेंदे का फूल सूजन खत्म करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह आयुर्वेदिक फेस पैक एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इससे त्वचा में चमक आती है। दो गेंदे का फूल लें। इसका पेस्ट बनाएं। फिर उसमें एक चम्मच चंदन का पाउडर, आधा चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं और फिर पानी से धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source