मिनटों में हों पार्टी रेडी, हल्‍दी और बेसन से बने इस फेस पैक के साथ

हल्दी और बेसन अपने औषधीय गुणों के कारण कई तरह के सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल किए जाते हैं, अगर आप भी चाहती हैं इंस्टेंट निखार, तो घर पर इस तरह तैयार करें हल्दी और बेसन से बना ये फेस पैक।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : February 28, 2019 8:34 PM IST

हल्‍दी और बेसन बरसों पुरानी घेरेलू औषधियां हैं। इनका इस्‍तेमाल सिर्फ व्‍यंजनों को और लजीज बनाने के लिए नहीं, बल्कि औषधियों और सौंदर्य उत्‍पाद के रूप में भी किया जाता है। बेसन और हल्‍दी दोनों ही त्‍वचा के लिए बहुत लाभदायक माने गए हैं। अगर आप भी चाहती हैं पार्टी के लिए इंस्‍टेंट निखार तो इसमें बेसन हल्‍दी का यह फेसपैक करेगा आपकी मदद।

इस तरह बनाएं हल्दी बेसन फेसपैक

यह भी पढ़ें – टूटते, झड़ते बालों के लिए रामबाण है भृंगराज तेल, इस तरह करें घर में तैयार

बेसन और हल्दी

टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी पाउडर, कुछ बूंद गुलाब जल और नींबू के रस की मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी। अगर आपको पूर्णतः साफ़, बेदाग़ त्वचा की चाहते हैं तो इस पैक को सप्‍ताह में दो बार लगा सकते हैं। अगर चेहरे पर ड्राईनेस यानी रूखापन महसूस हो तो इसमें नींबू के रस की जगह दही भी मिक्‍स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल तेल, जानें इसके सौंदर्य लाभ

हल्‍दी-बेसन के फेसपैक के फायदे

आपको फ्लावलेस लुक मिलेगा। इसके बाद आपको कोई कॉस्मेटिक फेसवाश या हर्बल फेसवाश इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं। ये आपके चेहरे की एक्ससेस आयल, ब्लेमिश, एक्ने, डिस्कोलौर सबको दूर करेगा। डे 1 से इसका इफ़ेक्ट दिखना शुरू होगा और समय के साथ इसका निखार और बढ़ते जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source