... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 18, 2020 2:06 PM IST
साफ और हेल्दी स्किन के लिए घर पर ही करें ये 3 स्टेप वाला फेशियल, स्किन दिखाई देगी जवां
दुनियाभर में कोरोना से मची तबाही के कारण लगे लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया ने लोगों को नए तरीके से सोचने के लिए मजबूर किया है। इस नई जिंदगी में सैलून तक सीमित पहुंच के साथ अपने घर पर ही आराम से फेशियल रूटीन को फॉलो करना क्या आपके लिए अच्छा नहीं होगा? जब हम जीवनशैली में बदलाव की बात करते हैं, तो हम बेसिक स्किन केयर रूटीन की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। आपकी स्किन को एक सप्ताह में 3 स्टेप स्किन केयर रूटीन की आवश्यकता होती है, ताकि आपका चेहरा अच्छा दिखे और आापकी स्किन पहले से अच्छी महसूस करे।
कोरोना के कारण जीवन में नए बदलावों को स्वीकार करने से आपकी स्किन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इन बदलावों से आपकी त्वचा सुस्त और रूखी हो सकती है या सूख सकती है। इन सबके अलावा तनाव, विटामिन डी की कमी, आहार में बदलाव, शारीरिक कसरत की कमी, सही से नींद न लेना और सबसे जरूरी बात, अपनी स्किन की देखभाल की दिनचर्या में बदलाव के कारण ये सभी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इसके अलावा सप्ताह के अंत में ये 3 स्टेप वाला ब्यूटी रूटीन चेहरे की सफाई और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, प्राकृतिक अवयवों जैसे नीम के बने उत्पादों के साथ रोजाना की स्किन केयर रूटीन त्वचा की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये 3 स्टेप वाला ब्यूटी रूटीन।
त्वचा की देखभाल का सबसे बेसिक और जरूरी कदम है अपने चेहरे को सौम्य, साबुन रहित फेस वॉश से धोना। यह न सिर्फ चेहरे की गंदगी को हटाता है बल्कि चेहरे की अशुद्धियों को दूर करता है, जिससे त्वचा को ताजा और साफ महसूस कराने में मदद मिलती है। आप अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए नीम और हल्दी के साथ एक फेस वॉश का विकल्प चुन सकते हैं। इन अवयवों को उनके एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है जो, चेहरे पर मौजूद दानों को कम करते हैं और त्वचा की अन्य सामान्य स्थिति बरकरार रखने में मदद करते हैं।
अपने चेहरे को साफ करने और धोने के अलावा त्वचा की देखभाल की प्रक्रिया में स्क्रबिंग अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम है। एक्सफोलिएट करने से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है, साथ ही बंद छिद्रों को खोलने में भी आसानी होती है। स्क्रब प्रभावी रूप से मृत त्वचा कोशिकाओं और त्वचा की गहराई में छिपी अशुद्धियों को एक्सफोलिएट करता है।
एक अच्छे मास्क (फेस पैक) का उपयोग करने से चेहरे की स्किन की गहराई में छिपी अशुद्धियों को दूर करने और त्वचा को फिर से जीवंत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा फेस पैक से त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो मुल्तानी मिटटी का होममेड फेस पैक आज़मा सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी एक सुपर ऑब्जर्बेंट है, जो अतिरिक्त तेल और गहराई में छिपी अशुद्धियों को हटाता है।