त्वचा का रूखापन कम करेगा एवोकाडो और शहद से बना यह फेसपैक!

एवोकाडो में विटामिन ई से भरपूर होते हैं। यह आपकी त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2018 1:50 PM IST

एवोकाडो या मक्खनफल की पैदावार भले ही हमारे देश के कुछ हिल स्टेशन्स पर होती है लेकिन यह फल अपने स्वाद और फायदों के लिए देशभर में पसंद किया जाता है। एवोकाडो में विटामिन ई से भरपूर होते हैं। यह आपकी त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाता है। साथ ही एवोकाडो में फैटी एसिड़्स होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं वो भी उसे किसी भी तरीके से परेशान किए बगैर। दरअसल एवोकाडो सूजन और जलन कम करने का काम करता है और सेंसटिव स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा के लिए एवोकाडो के इन्ही फायदों की वजह से आजकल फेशियल और फेस मास्क जैसी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में भी एवोकाडो का इस्तेमाल हो रहा है। पर अगर आप घर में ही एवोकाडो की मदद से अपनी खूबसूरती निखारना चाहती हैं। तो हम उसके लिए भी आपको एक तरीका बताते हैं। हम आपको बता रहे हैं एवोकाडो फेस पैक बनाने के 2 तरीके।

ऐसे बनाएं घर में एवोकाडो फेस पैक-

1.अगर आपकी त्वचा साधारण या नॉर्मल टेक्स्चर की है तो यह फेस पैक उसके लिए बहुत अच्छा होगा। आप एवोकाडो और दही से यह स्किन पैक बना सकती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन डी की मदद से यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।  आधा कप दही में डेढ़ कप एवोकाडो मसलकर मिलाएं और इसमें एक चौथाई कप शहद मिलाएं। सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें और अपनी त्वचा पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस पैक साफ कर दें।

2.जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई है वे एवोकाडो, आम और शहद से बना फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। शहद त्वचा की नमी को बचाने और लॉक करने का काम करता है जबकि आम में पाया जानेवाला विटामिन सी आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। यह फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच एवोकाडो का पेस्ट और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसमें एक चम्मच आम का पेस्ट मिलाएं। सारी चीज़ें अच्छी तरह मिक्स करें। जब अच्छा सा पेस्ट बन जाए तो उसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें। ध्यान रखें चेहरे को ठंडे पानी से साफ करना है।

*आप अपनी पसंद के अनुसार इस फेस मास्क में थोड़ा ऑलिव ऑयल भी मिला सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source