साफ, चमकदार, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये 5 हेल्दी आदतें, रोजाना करें नहीं तो चेहरा पड़ जाएगा काला

क्या आप जानते हैं कि एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन कौन सा होता है? जी हां, आपने सही सुना, एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन। एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन वहीं है, जिसमें आप अपनी स्किन के लिए प्रयोग होने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं रहते हैं। आपको अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ महंगे उत्पादों की ही नहीं बल्कि अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने की भी जरूरत होती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 16, 2020 2:41 PM IST

क्या आप जानते हैं कि एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन कौन सा होता है? जी हां, आपने सही सुना, एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन। एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन वहीं है, जिसमें आप अपनी स्किन के लिए प्रयोग होने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं रहते हैं। आपको अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ महंगे उत्पादों की ही नहीं बल्कि अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने की भी जरूरत होती है। कोरोना महामारी के कारण हर किसी ने अपने घर पर लंबा समय बिताया है और ऐसे में अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी अच्छी आदतें फॉलो करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही अच्छी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको प्राकृतिक रूप से साफ और हेल्दी स्किन पाने में मदद कर सकते हैं।

अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें और देखें कमाल

अच्छी नींद लें

नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना कि खाना-पीना। लेकिन बहुत से लोग शरीर के लिए नींद कितनी महत्वपूर्ण है, इस पर पर्याप्त जोर नहीं देते हैं। आपके लिए इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि आठ घंटे की नींद जो आप हर रात अपने शरीर को देते हैं, इससे आपकी त्वचा को रिपेयर होने में मदद मिलती है। यही एक कारण है कि इसे ब्यूटी स्लीप भी कहा जाता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप दिन में औसतन 8 घंटे की नींद जरूर लें।

स्किन को हेल्दी रखने वाले फूड खाएं

जंक फूड आपको हमेशा पिंपल्स और चेहरे से जुड़ी समस्याएं देंगे। इनसे बचने के लिए आपको उन खाद्य पदार्थों को खाना शुरू करना होगा, जो विटामिन सी, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 जैसे फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये फैट, स्किन के प्राकृतिक ऑयल बैरियर को उत्पन्न करने में मदद करेंगे क्योंकि यह त्वचा को जवां दिखाने और हाइड्रेटेड महसूस करने में मदद करते हैं।

सप्लीमेंट की ओर करें रूख

ब्यूटी सप्लीमेंट्स आपको उन प्रमुख विटामिनों की आपूर्ति करेंगे, जो स्किन बेनेफिट से जुड़े होते हैं। विटामिन ई सप्लीमेंट, एक्जिमा से जूझ रहे लोगों को राहत देने में मदद करते हैं और उनकी स्किन गुणवत्ता में सुधार करते हैं। विटामिन ए सप्लीमेंट उन लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं, जो उम्र बढ़ने या डल स्किन जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। विटामिन बी सप्लीमेंट हाइपरपिगमेंटेशन और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं।

तनाव को दूर करने के लिए एरोमाथेरेपी

आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाला एक प्रमुख कारक है तनाव और आप एरोमाथेरेपी का विकल्प चुन कर अपने रोजाना के जीवन में मौजूद तनाव को कम कर सकते हैं। आप एक ऐसी मोमबत्ती का विकल्प चुन सकते हैं, जिसको जलाने पर भीनी-भीनी खुशबू आती है। इसकी सुगंध तनाव कम कर सकती है। इतना ही नहीं यह चिंता को कम करने में मदद करेगी और आपका मूड भी बेहतर बनाएगी।

अपने आप को हाइड्रेटेड रखें

एक और आम बात, जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए और वह है ढेर सारा पानी पीना। आपको अपने पिएं जाने वाले पानी के सेवन पर ध्यान रखना चाहिए। अपने शरीर को हर समय हाइड्रेटेड रखने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलना आसान होता है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी स्किन साफ होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source