जानें क्यों चेहरे की त्वचा को साबुन से साफ ना करने की सलाह दी जाती है!

चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा के मुकाबले ज़्यादा नाज़ुक और पतली होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 22, 2018 8:02 AM IST

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह से हम उसका ख्याल रखते हैं। त्वचा को सुंदर और मुलायम बनाये रखने के लिए उसे दो बार साफ करने की सलाह दी जाती है।  लेकिन यह भी बहुत ज़रूरी है कि हम अपने चेहरे की सफाई के लिेए सही उत्पादों का इस्तेमाल करें।  धोने के लिए किस चीज़ का  इस्तेमाल कर रहे हैं, आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कठोर या रूखे साबुन से आपको अपना चेहरा साफ नहीं करना चाहिए। नहाने के लिए हम जिस साबुन का इस्तेमाल करते हैं उससे अपने चेहरे को साफ नहीं कर सकते हैं। क्योंकि साबुन में ऐसे कई केमिकल  होते हैं जो त्वचा के प्राकृतिक नमी को कम कर देते हैं जिससे चेहरे की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।

आपके चेहरे की त्वचा पतली होती है इसलिए निरंतर देखभाल करने की ज़रूरत पड़ती है। जो फेस वॉश चेहरे की त्वचा को बिना किसी प्रकार की क्षति पहुँचाये सिर्फ गंदगी को साफ करता है उसका ही इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे की त्वचा के किस्म़ को ध्यान में रखते हुए फेस वॉश का चुनाव करना चाहिए। जैसे -- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो जेल वाला फेस वॉश इस्तेमाल करें। इसी तरह अगर आपकी त्वचा  रूखी है तो क्रीम या फोम वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करें। चेहरे की त्वचा को साफ रखने के लिए सुबह और रात को सोने से पहले फेस वॉश से धोयें। साथ ही आप चाहें तो बेसन, दही और  गुलाब जल जैसी नैचुरल चीज़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source