Beauty Tips: अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Healthy skin tips in hindi: हम अखरोट के छिलकों को व्यर्थ समझ कर अक्सर फेंक देते हैं, लेकिन ये वास्तव में बहुत काम के होते हैं। इस लेख में अखरोट के छिलके से मिलने वाले स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताया गया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 12, 2022 5:20 PM IST

आपने भी अखरोट जरूर खाया होगा और आपको भी पता होगा कि जितना उसे तोड़ना मुश्किल है वह अंदर से उतना ही स्वादिष्ट भी होता है। अखरोट सबसे स्वास्थ्यवर्धक ड्राई फ्रूट्स में से एक है और बच्चे से बड़े हर कोई इसे खाना पसंद करता है। आपने भी देखा होगा कि अक्सर अखरोट को तोड़कर उसकी गिरी को निकाल लिया जाता है और छिलके को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल में हम सेहत और स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे हमारी स्किन लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में आपको भी कुछ ऐसे घरेलू तकनीकों का पता होना चाहिए, जिनकी मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं अखरोट के छिलके से क्या स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं।

अखरोट से स्किन को मिलने वाले फायदे

  1. ऑयली स्किन को दूर करे अखरोट - अगर आपकी स्किन ऑयली है या फिर चिपचिपी है, तो अखरोट के छिलके आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आप एक हफ्ते में कम से कम दो बार अखरोट के छिलके को पीस कर उनका फेस मास्क बना कर लगा सकते हैं।
  2. कील-मुंहासों को दूर करे अखरोट का छिलका - एक्ने वाली स्किन के लिए भी अखरोट के छिलके से काफी फायदा मिल सकता है। अखरोट के छिलका का पाउडर स्किन की पोर्स को खोल देता है, जिससे स्किन को फायदा मिलता है और कील मुंहासों जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  3. त्वचा में निखार लाए अखरोट के छिलके - त्वचा में निखार लाने के लिए भी अखरोट के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बों और आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने का काम करते हैं।

अखरोट के छिलके से फेस मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले अखरोट के छिलके लेकर उन्हें अच्छे से पीस लें और बारीक पाउडर बना लें। अब एक चम्मच अखरोट के छिलके के पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। इस चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाएं। अब आपका फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

चेहरे पर लगाने की विधि

सबसे पहेल अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर साफ सूती कपड़े से बिना रगड़े अच्छे से चेहरे को सुखा लें। अब साफ हाथों की मदद से अपने मुंह, आंख और नाक को बचाते हुए चेहरे पर इसे लगा लें और सूखने दें। ध्यान रहे लगाते समय कहीं से भी इसकी परत को पतला न रखें। परत जितनी मोटी होगी आपको उतना ही फायदा मिलेगा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source