
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2023 12:00 PM IST
Walnut Beauty Benefits For Skin: अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है क्योंकि इसे खाने से मस्तिष्क को फायदा होता है। वहीं अखरोट खाने से मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद होती है। इन्हीं गुणों के कारण अखरोट को सुपरफूड भी कहा जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अखरोट ना केवल हमारी हेल्थ बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट स्किन पर लगाने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। इस लेख में आप पढ़ेंगे कि स्किन से जुड़ी कौन-सी समस्याओं में अखरोट लगाने से फायदा होता है और इसके इस्तेमाल के तरीके क्या हैं? (Beauty benefits of walnut for skin in Hindi)
कुछ समय पहले एक स्टडी में यह सामने आया कि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और ओमेगा-6 अनसेचुरेटेड फैटी एसिड स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। ये दोनों स्किन की सूजन को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं। जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में छपी इस स्टडी के अनुसार हेल्दी स्किन के लिहाज से रोजाना अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
जैसा कि अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक ड्राई फ्रूट है। इसीलिए, इसके सेवन से रक्त को साफ रखने में भी मदद होती है। अखरोट में मौजूद तत्व शरीर में अटके विषैले तत्वों को बाहर निकाल देते हैं और खून को साफ करते हैं। रक्त शुद्ध हो जाने के कारण स्किन पर ग्लो आता है और स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। यह फ्री रैडिकल्स डैमेज से भी स्किन को सुरक्षित रखता है।
अखरोट में विटामिन ई (Vitamin E) और विटामिन बी5 (Vitamin B5) पाए जाते हैं। ये दोनों ही स्किन को मॉइस्चराइज करके उसे सॉफ्ट बनाते हैं। स्किन को भीतर से पोषण देकर उसे हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं ये दोनों ही तत्व जिससे स्किन यंग और हेल्दी दिखायी देती है।
अखरोट को भिगोकर रखें। फिर गुलाब जल और ग्लिसरीन (Rose water and Glycerin) के साथ अखरोट (Walnut) को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं। इससे ड्राई स्किन की समस्या कम होगी।
स्किन पर बैठी डेड स्किन सेल्स की परत को साफ करने के लिए अखरोट के छिलकों का पाउडर लें और उसे शहद के साथ मिक्स करें। इसमें कच्चा दूध मिलाएं और नेचुरल स्क्रब तैयार करें।