Vitamins for Skin: इन 5 आवश्यक विटामिन्स को डायट में करें शामिल, त्वचा होगी मुलायम, चमकदार और स्वस्थ

लंबी उम्र तक स्किन को जवां, ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 महत्वपूर्ण विटामिन्स....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 1, 2021 8:42 PM IST

Vitamins for Healthy skin in Hindi: विटामिन्स कई तरह के होते हैं और सभी विटामिन्स (Vitamins) के महत्व शरीर के लिए अलग-अलग होते हैं। कुछ विटामिंस कई अंगों को स्वस्थ रखते हैं, तो कुछ विटामिन्स हमारी बालों और त्वचा के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इन विटामिन्स को डेली डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य में प्रमुख भूमिका निभाती है। विटामिन्स कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से 5 प्रकार के विटामिन त्वचा के स्वास्थ्य (Healthy Skin) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम आपको उन पांचों विटामिन्स के त्वचा पर होने वाले फायदों (Vitamins for Healthy skin) के बारे में बता रहे हैं, जो लंबी उम्र तक स्किन को जवां, ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। जानें, उन विटामिन्स (Vitamins for Healthy skin in Hindi) के बारे में यहां....

विटामिन सी बनाए त्वचा को जवां और स्वस्थ

विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत जरूरी विटामिन्स (Vitamin C for healthy skin) में से एक माना जाता है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज हाइपरपिग्मेंटेशन, उम्र के निशा, झुर्रियों, त्वचा पर नजर आने वाली फाइन लाइन्स आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। विटामिन सी की पूर्ति आप खट्टे फलों के सेवन से कर सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में विटामिन सी युक्त सीरम, सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध होते हैं, जिसका सेवन आप कर सकते हैं। विटामिन सी त्वचा में कसाव लाता है, उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है, साथ ही कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से भी बचाता है।

विटामिन ई सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की करे सुरक्षा

विटामिन ई सूरज की किरणों से होने वाली क्षति को कम करता है। त्वचा को हाइड्रेट रखता है। त्वचा नेचुरल तरीके से तेल या सीबम का निर्माण करता है। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी स्किन की सेहत अच्छी है। वह रूखी-सूखी, बेजान त्वचा से भी छुटकारा (Vitamin E for healthy skin) मिलता है।

विटामिन के त्वचा की सूजन को करता है कम

विटामिन K में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की चिकित्सा प्रक्रिया (Healing Process) में सहायता करते हैं। विटामिन के शरीर पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स, आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे, डार्क स्पॉट्स, दाग-धब्बों आदि से छुटकारा दिलाता है। विटामिन के (Vitamin K for healthy skin) त्वचा पर होने वाले सूजन को भी ठीक करने के लिए जाना जाता है।

विटामिन बी 5 चेहरे पर झुर्रियां आने से रोके

विटामिन बी5 त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है। यह त्वचा से नमी को समाप्त नहीं होने देता है, जिससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेटेड और तरो-ताजा नजर आती है। विटामिन बी5 युक्त फूड्स का सेवन करने से झुर्रियों, फाइन लाइंस, उम्र बढ़ने के लक्षणों (Vitamins for Healthy skin in Hindi) से बचाव होता है।

विटामिन बी3 त्वचा को बनाए रेशम सा मुलायम

विटामिन बी3 का सबसे ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इस विटामिन से त्वचा की बनावट, कसावट में सुधार होता है। इससे स्किन स्मूद और मुलायम होती है। यह त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करता है, साथ ही स्किन में नमी को बनाए रखता है। इससे त्वचा बढ़ती उम्र में भी कोमल बनी रहती है।

Skin Health : फूड्स जो त्वचा को लंबी उम्र तक रखते हैं हेल्दी, ग्लोइंग और यंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source