Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamins For Healthy Skin: स्किन की सेहत भी हमारी खाने-पीने की आदतों पर निर्भर करती है। जैसे जो लोग पानी कम पीते हैं उनकी स्किन डिहाइड्रेटेड और डल दिखायी देती है वहीं, जो हेल्दी फैट्स का सेवन का करते हैं उनकी त्वचा पर उम्र का असर जल्दी दिखायी देने की बातें की जाती हैं। जब आप एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेते हैं तो इससे आपकी त्वचा को अंदर से पोषण प्राप्त होता है और त्वचा की हेल्थ भीतर से बेहतर बनती है। मौसम बदलने के साथ त्वचा को हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए कि पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है और उनके स्रोत क्या हैं उसी के बारे में पढ़ें यहां इस लेख में। (Vitamins For Healthy Skin In Hindi)

त्वचा में कोलाजन के निर्माण (collagen production) और नयी स्किन सेल्स के निर्माण जैसी प्रक्रियाओं में विटामिन ए (Vitamin A ) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही विटामिन ए स्किन की मजबूती भी बढ़ाता है। इसीलिए विटामिन ए का सेवन ना केवल शरीर बल्कि त्वचा के लिए भी एक महत्वपूर्ण और जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। विटामिन ए की पर्याप्त खुराक पाने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं-

जब बात स्किन हेल्थ की हो तो विटामिन बी कॉम्प्लेक्स (Vitamin B Complex) की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विटामिन बी पोषक तत्वों का एक समूह है जिसमें कई ऐसे विटामिंस भी शामिल हैं जो स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। जैसे- विटामिन बी-3 ( Vitamin B-3), विटामिन बी-5 (Vitamin B-5) और विटामिन बी-6 (Vitamin B-6) आदि।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स त्वचा की सेल्स को फैटी एसिड्स (Essential Fatty Acids) के सही इस्तेमाल में मदद करता है। साथ ही यह सीबम के उत्पादन की प्रक्रिया में भी योगदान करता है। विटामिन बी हमारे आसपास उपलब्ध फूड्स में आसानी से पाया जा सकता है जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इसका इंटेक बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर आप सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते हैं।

फ्री-रैडिकल्स डैमेज से सुरक्षित रखने के साथ-साथ असमय बुढ़ापा रोकने (anti-ageing) में मददगार माना जाता है विटामिन सी (Vitamin C) और इसीलिए, स्किन के लिए विटामिन सी एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व बन जाता है। इसके साथ ही विटामिन सी कोलाजन के निर्माण के अलावा यह घावों और चोट को भरने में मदद करती है और स्किन पर उभरने वाले पिम्पल्स को भी कम करता है। विटामिन सी अधिकांश फलों और सब्जियों में पाया जाता है।