विटामिन लगाने से ज्‍यादा ग्‍लो आता है या खाने से? जानें ग्लोइंग स्किन के लिए क्या है सही

अगर आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है तो आपकी स्किन पर डिहाईड्रेशन, झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। आइए जानते हैं कौन से विटामिन देते हैं ग्लोइंग स्किन।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 24, 2021 6:28 PM IST

जब भी बात स्किन केयर रूटीन की होती है तो अक्सर लोगों के मन में पहला ख्याल बाहरी खूबसूरती का आता है। बाहरी खूबसूरती के लिए ज्यादातर लोग क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजेशन जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिन आपके शरीर के दूसरे अंगों की तरह आपकी स्किन भी आपके अंदरूनी स्वास्थ्य से प्रभावित होती है। जी हां, हमारा अंदरूनी स्वास्थ्य विटामिन सेल का दोबारा से बनाने, डीएनए डैमेज रिपेयर, अन्य पोषक तत्वों के उपयोग, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में देने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर आपके शरीर में इन आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है तो आपकी स्किन पर डिहाईड्रेशन, झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। कुछ मामलों में आप संक्रमण का शिकार भी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे विटामिन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी स्किन को अंदरूनी रूप से हील करते हैं।

विटामिन ए

विटामिन ए एक फैट-सॉल्यूबल विटामिन है, जो बीटा-कैरोटीन के रूप में आमतौर पर पाया जाता है। विटामिन ए सप्लीमेंट के रूप में बाजार में मिलता है। ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो सनस्क्रीन, एंटी-एजिंग सीरम, मॉइस्चराइज़र आदि में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है। विटामिन ए न केवल आपको अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है बल्कि जवां स्किन पाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं ये स्किन समस्याओं जैसे मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

दिन में कितनी मात्रा जरूरी

एक हेल्दी व्यक्ति को यानी पुरुष को दिन में 700 एमसीजी और महिला को 900 एमसीजी विटामिन ए लेना चाहिए।

विटामिन सी

विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो कि पानी में घुलनशील विटामिन है। हेल्दी व्यक्तियों की स्किन में विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन सी आपकी स्किन को कई तरह के संक्रमण से बचाने का काम करता है। शरीर में विटामिन सी की कमी को दुर्लभ माना जाता है, लेकिन इसकी कमी आपकी स्किन के लिए किसी खतरे से कम नहीं हो सकती। ढा सकती है।

दिन में कितनी लें

हेल्दी व्यक्ति को सामान्य रूप से विटामिन सी की डेली जरूरत (पुरुषों ) 90 मिलीग्राम और (महिलाओं) को 75 मिलीग्राम है।

विटामिन ई

विटामिन ई, फैट-सॉल्यूबल विटामिन है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। विटामिन ई हेल्दी, चमकती त्वचा के लिए किसी 'जादुई औषधि' से कम नहीं है और बालों से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन ई से भरपूर डाइट आपकी स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्वों को प्रदान करने का काम करता है।

डेली कितनी जरूरत

एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना 15 मिलीग्राम विटामिन ई का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विटामिन डी

विटामिन डी को आपका शरीर अवशोषित करता है, जिसे आपकी स्किन प्रतिदिन कुछ मिनटों तक सीधे सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से प्राप्त हो जाता है। हालांकि, लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से स्किन कैंसर हो सकता है और इसलिए आपको हाई एसपीएफ़ सनस्क्रीन के बिना धूप में बाहर जाने की सलाह नहीं दी जाती है। हालांकि आप कुछ डाइट सोर्स से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।

कितनी मात्रा में लें विटामिन डी

एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में विटामिन डी की 20 एमसीजी लेनी जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.